सोरोस और कांग्रेस के बीच क्या संबंध है? राज्यसभा में हंगामे के बीच BJP का सवाल, कार्यवाही स्थगित

By अंकित सिंह | Dec 11, 2024

संसद के शाीतकालीन सत्र के 12वें दिन भी राज्यसभा में हंगामा देखने को मिला। सभापति जगदीप धनखड़ को पद से हटाने के प्रस्ताव संबंधी नोटिस पर राज्यसभा में हंगामे के कारण बुधवार को उच्च सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। इन सबके बीच नेता सदन जेपी नड्डा ने विपक्ष पर सोरोस मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। जेपी नड्डा ने कहा कि जिस तरह का आरोप कांग्रेस पार्टी ने चेयर पर लगाया है, वह भर्त्सना योग्य है। 

इसे भी पढ़ें: कोविड वैक्सीन के कारण अचानक मृत्यु का जोखिम बढ़ा? संसद में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने क्या कहा?

अविश्वास प्रस्ताव पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन और बीजेपी के राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि संवैधानिक प्रश्न तो उठेगा क्योंकि वह सिर्फ राज्यसभा के सभापति ही नहीं बल्कि देश के उपराष्ट्रपति भी हैं। वह अपने पद की वजह से राज्यसभा के अध्यक्ष हैं। हम देखेंगे कि विपक्ष द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव का क्या होता है। उन्होंने आगे कहा कि उनका एकमात्र इरादा संसद का समय बर्बाद करना है। वे नहीं चाहते कि कुछ भी रचनात्मक हो, इसलिए वे अलग-अलग मुद्दे उठा रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर