Russia में चल क्या रहा है? बेलारूस से वापस अपने देश पहुंचे वैगनर चीफ प्रिगोझिन, पुतिन के दोस्त ने दी जानकारी

By अभिनय आकाश | Jul 06, 2023

व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह करने वाला वैगनर समूह का बॉस येवगेनी प्रिगोझिन वापस रूस चले गए हैं। उनके रूस लौटने की पुष्टि खुद बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने की है। उन्होंने कहा कि वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन अभी भी रूस में हैं और भाड़े के समूह का कोई भी लड़ाका बेलारूस में  नहीं है। अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने विदेशी मीडिया आउटलेट्स के संवाददाताओं से कहा कि जहां तक ​​प्रिगोझिन का सवाल है, वह सेंट पीटर्सबर्ग में हैं... वह बेलारूस में नहीं हैं। 

इसे भी पढ़ें: जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति को बताया कमजोर, कहा- वैगनर विद्रोह के बाद पुतिन ने अपने लोगों पर नियंत्रण खो दिया

पुतिन के खिलाफ प्रेगझिन की बगावत महज 18 घंटे भी नहीं टिक सकी और वैगनर चीफ को ऑपरेशन मॉस्को रोकने का ऐलान करना पड़ा। जिन इलाकों पर वैगनर लड़ाकों ने कब्जा किया था वहां से वो वापस लौट गए। जब वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी ने अपने लड़ाके मॉस्को भेजने का प्लान बनाया तभी रूस ने बेलारूस के राष्ट्रपति से बातचीत की। बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाको पुतिन के दोस्त हैं। पूतिन के समर्थन से ही उन्होंने येवगेनी को डील के लिए मनाया। लुकाशेंको को अक्सर यूरोप का आखिरी तानाशाह कहा जाता है। 

प्रमुख खबरें

Delhi में मणिपुरी संगीतकार की मौत का कारण AIIMS Postmortem Report में हुआ स्पष्ट

Vinesh Phogat को Delhi High Court से झटका, चयन ट्रायल में शामिल होने की अर्जी खारिज

Bihar Flood: 14 जिलों में नदियां उफान पर, 44 लाख लोग घिरे

Gonda में सोशल मीडिया विवाद पर बर्तन व्यापारी की हत्या, Police ने 2 आरोपियों को पकड़ा