भागना पड़ जाएगा... हादी मर्डर में भाई ने युनूस का कौन सा राज खोला, बांग्लादेश में बवाल शुरू!

By अभिनय आकाश | Dec 24, 2025

उस्मान हादी की हत्या के बाद बांग्लादेश में खुलेआम भारत विरोधी सेंटीमेंट्स को भड़काया जा रहा है। ढाका, चटगांव, राजशाही और मेमन सिंह जैसे तमाम शहरों में खुलेआम भारत के खिलाफ जंग की कसमें खाई जा रही है। उसी बांग्लादेश के कट्टरपंथियों के परखच्चे उड़ाने वाला नया खुलासा अब सामने आया है। दरअसल यह कट्टरपंथी भारत का नाम भी अब मुंह से निकालने से पहले हादी के भाई उमर के बयान ने  यूनुस के पैरों तले जमीन खिसका दी है। यूनुस का नकाब पूरी तरह से अब उतर चुका है। हादी के भाई उमर ने साफ शब्दों में कह दिया है कि हादी की मौत के पीछे भारत का नाम एक षड्यंत्र का हिस्सा है। पूरा कराया किया यूनुस का है। 

इसे भी पढ़ें: Bangladesh-India Relation | 'यूनुस भारत के साथ संबंध सुधारने के लिए काम कर रहे हैं', तनावपूर्ण संबंधों के बीच बांग्लादेश के वित्त सलाहकार

उमर ने बताया कि उनके भाई चाहते थे कि राष्ट्रीय चुनाव फरवरी तक हो जाए और अपने भाई की इच्छा का सम्मान करते हुए उन्होंने अधिकारियों से चुनाव के माहौल को खराब ना करने का आग्रह भी किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हत्यारों पर जल्द से जल्द मुकदमा नहीं चलाया और उन्हें नहीं पकड़ा गया तो माहौल और भी ज्यादा खराब होगा। सरकार हमारे सामने कोई ठोस पेश सबूत नहीं कर रही है और पूरी तरह से नाकाम रही है। अगर उस्मान हादी को न्याय नहीं मिला तो एक दिन बांग्लादेश से यूनुस को भागना पड़ेगा।  

इसे भी पढ़ें: 1971 याद है ना? बांग्लादेश में घुसकर रूस ने याद कराया इतिहास, ये धमकी अमेरिका को भी कर देगी बेचैन

हादी की हत्या और बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन

32 वर्षीय युवा नेता हादी को 12 दिसंबर को ढाका के बिजोयनगर इलाके में प्रचार के दौरान अज्ञात हमलावरों ने सिर में गोली मार दी थी। गुरुवार को सिंगापुर के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनकी मृत्यु के बाद बांग्लादेश के कई हिस्सों में अशांति और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। हादी को शनिवार को ढाका विश्वविद्यालय की मस्जिद के पास, राष्ट्रीय कवि काजी नजरुल इस्लाम की कब्र के बगल में दफनाया गया। उनका अंतिम संस्कार कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। यूनुस सरकार ने हादी की याद में एक दिन का शोक घोषित किया।

प्रमुख खबरें

US Dollar के मुकाबले Rupee 1 पैसे की मामूली गिरावट के साथ 95.45 पर बंद हुआ

Tibet Flood: चीनी PM Li Qiang पहुंचे ग्यिरोंग, 558 लोग अब भी लापता

Meta के नए नियम: रात 12 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे Kids Accounts, 2 घंटे की Daily Limit तय

BPSC TRE-4 Exam एक चरण में कराने का ऐलान, सम्राट चौधरी ने मानी मांग