कोरोना की तीसरी संभावित लहर के बीच कैसा होना चाहिए बच्चों का डाइट प्लान ? विशेषज्ञों ने दी यह जानकारी

By राजीव शर्मा | Aug 02, 2021

कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर हमारे बच्चों के लिए ज्यादा घातक सिद्ध हो सकती है, ऐसे में जहां सरकार अलर्ट मोड में है, वहीं माता-पिता भी बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए उनके खानपान में बदलाव के साथ-साथ विशेषज्ञों से अपने लाडलों के लिए डाइट चार्ट तैयार कराकर उसे सख्ती से फॉलो कर रहे हैं। वहीं, खानपान विशेषज्ञों को कहना है कि फास्टफूड के शौकीन बच्चों की डाइट में बदलाव जरूरी है, ताकि उन्हें आने वाले संकट से बचाया जा सके। इसके लिए सुबह की शुरुआत भीगे हुए बादाम, अखरोट और अंजीर के पानी से करें। नाश्ते में मिक्स वेजीटेबल पराठा या सैंडविच देना भी सही रहेगा। वहीं, बच्चों के खाने में मौसमी फल और सब्जियों का भी भरपूर उपयोग किया जाए ताकि कुछ ही दिनों में उनकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो। 

इसे भी पढ़ें: UNSC की अध्यक्षता कर PM मोदी रचेंगे इतिहास, ऐसा करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे 

- रात आठ बजे खाने में लंबे कटे हुए 10 से 12 सलाद के टुकड़े, एक कटोरी दाल, चिकन, पनीर, सोयाबीन के साथ एक कटोरी हरी सब्जी और दो चपाती अवश्य दें। - दिन में 10 से 12 गिलास पानी, आधा घंटा व्यायाम और नौ घंटे की नींद का भी ध्यान रखना जरूरी है। - डा. पारुल, खानपान विशेषज्ञ कहना है बच्चों की डाइट में लाल-पीले रंग के फल और सब्जियों को अवश्य शामिल करें। इनसे विटामिन ए की कमी पूरी होती है। इसके अलावा बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए साबुत दाल, अंडा, लोभिया और पनीर जरूर शामिल करें। माइनर बाईपास पर सुपरटेक मल्टीस्टोरी में रहने वाली नेहा शर्मा बताती है कि इस समय बच्चों की डाइट का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। जिससे बदलते मौसम और कोरोना महामारी से बचाव किया जा सके। 

इसे भी पढ़ें: देश में कोविड-19 के 40,134 नए मामले, 422 मरीजों की गयी जान 

पिछले दो माह से उन्होंने अपने बेटे अवि का डाइट चार्ट पूर तरह से बदल दिया है। जिसमें बादाम, अखरोट के साथ ही प्रतिदिन उबला हुआ अंडा और हरी सब्जियों को शामिल किया है। मेरठ के शास्त्रीनगर की रहने वाली माधुरी कंसल ने कहां की मां के लिए बच्चों का खाना हमेशा से चैलेजिंग रहा है। कोरोना काल में बच्चों को हाई प्रोटीन भोजन देेना बहुत जरूरी है। इसके लिए खासतौर पर डाइट चार्ट तैयार कराकर वह उसे पूरी तरह से फॉलो कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट