हिज्बुल्ला से दूर रहो... बाइडेन को सताया किस बात का डर, नेतन्याहू को दी नसीहत

By अभिनय आकाश | Oct 20, 2023

इजरायली युद्ध कैबिनेट गाजा में हमास के खिलाफ युद्ध में अगले कदम पर आगे बढ़ने पर सहमत हुई, लेबनानी हिजबुल्लाह मिलिशिया ने इजरायल की उत्तरी सीमा पर हमले तेज कर दिए। लेबनान की ओर से इजराइल के खिलाफ कम से कम 30 रॉकेट दागे गए, जिससे किर्यत शेमोना शहर में दो इजराइली नागरिक घायल हो गए। अन्य घटनाओं में, छह एंटी-टैंक मिसाइलों ने सीमा के इजरायली हिस्से पर नागरिक ठिकानों पर हमला किया। निशाने पर सीमावर्ती शहर मेटुल्ला के घर भी थे। जवाबी कार्रवाई में, इज़राइल ने गुरुवार तड़के दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया। कम से कम दो लोगों के घायल होने की खबर है।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत