डायरिया होने पर क्या खाना चाहिए? इन 7 फूड्स से जल्द ठीक होंगे

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 19, 2024

भीषण गर्मी में अक्सर पेट से जुड़ी समस्याएं लोगों की परेशानी को  बढ़ा देती है। जो चीज आप खाते हैं, उसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर होता है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए पाचन क्रिया का भी दुरुस्त होना बहुत जरुरी है। पाचन शक्ति खराब होने पर व्यक्ति को दस्त जैसी पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। आमतौर पर डायरिया (दस्त) फूड पॉइजनिंग या फूड एलर्जी के कारण होता है। पेट की गर्मी बढ़ने के कारण भी डायरिया हो सकता है। ऐसे में अगर आपको लूज मोशन हो जाए तो डायरिया से जल्दी कैसे छुटकारा पाए? 

डायरिया ठीक करने के लिए क्या खाएं?

सेब 

दरअसल, सेब में पेक्टिन होता है, जो आपके मल को मजबूत बनाने और पाचन को आसान बनाने में मदद करती है। अगर आपको डायरिया हो गया है तो आप बिना छिलके वाला सेब खाएं।

केला

केला मं पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है। जो दस्त के दौरान शरीर से खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स को फिर से भरने में मदद करता है।

ओट्स

अगर आपको लोज मोशन हो रहे हैं, तो आप ओट्स यानी ओटमील पचने में आसान होता है और इसमें घुलनशील फाइबर होता है, जो मल को बढ़ाने में मदद करता है।

साइलियम हस्क

साइलियम हस्क एक प्राकृतिक फाइबर सप्लीमेंट है, जो शरीर में अतिरिक्त पानी को सोखने और मल को ठोस बनाने में मदद कर सकता है।

इलेक्ट्रोलाइट्स

इलेक्ट्रोलाइट्स सॉल्यूशन या नारियल पानी पीने से शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने और इलेक्ट्रोलाइट लेवल को संतुलित करने में मदद मिलती है।

शकरकंद 

शकरकंद में खूब सारे पोषक तत्व पाए जाते है, जो पचाने में भी आसान होता है। शकरकंद का सेवन शरीर से खोए हुए विटामिन और मिनरल्स को वापस लाने में मदद करता है।

कम फैट वाला प्रोटीन

अगर आपको डायरिया हुआ है तो कम वसा वाला प्रोटीन आपके शरीर में ज्यादा फैट जोड़ें बिना जरुरी प्रोटीन देने में मदद करता है, जिसे पचाना मुश्किल हो सकता है।

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई