UAE से पाकिस्तान आ रहे विमान में ऐसा क्या था, बीच आसमान हुआ गायब! अलर्ट जारी

By अभिनय आकाश | Jul 08, 2026

पाकिस्तान के पैरों तले जमीन खिसका देने वाला एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसने लाहौर, कराची और इस्लामाबाद हर तरफ इस वक्त अफरातफरी मचा दी है। दरअसल आपको बता दें कि पाकिस्तान का एक प्लेन कार्गो प्लेन है जो सामान से लदा हुआ था। कराची पहुंचने के पहले ही अचानक गायब हो गया। कुछ लोग भी इसमें सवार थे। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इस बोइंग कारगो प्लेन में ऐसा क्या सामान था और कितने का था जो अचानक ये गायब हो गया? क्या इसे किसी ने गायब करवाया है? पाकिस्तान का ये जो सामान है ये आखिर कहां भेजने वाला था? बीच रास्ते इतना बड़ा खेल कैसे हो गया? 

रिपोर्ट्स सामने आई हैं उसके मुताबिक यूएई के शाहजहां से कराची आ रहा के2 एयरवेज का 27 साल पुराना बोइंग 737 कारगो विमान मंगलवार रात पाकिस्तान के एयर ट्रैफिक कंट्रोल के संपर्क से बाहर हो जाता है। विमान में पांच क्रू मेंबर सवार थे। रात करीब 9:18 पर पायलट ने नेविगेशन सिस्टम में खराबी होने की सूचना दी और महज कुछ ही सेकंड के बाद प्लेन जो है यह रडार सिस्टम से गायब हो जाता है। आखिरी बार विमान कराची के करीब 155 नॉटिकल पर पाया गया। लगभग यह 200 कि.मी. दूर था। फ्लाइट रडार 24 के शुरुआती डाटा के मुताबिक विमान ने पहले ऊंचाई खोई। फिर थोड़ी देर यह ऊपर गया और उसके बाद अचानक यह तेजी से नीचे आ गया। शुरुआती आशंका यह है कि विमान अरब [संगीत] सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ हो सकता है। हालांकि इसकी अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है कि प्लेन कहां गया। 

इसे भी पढ़ें: चाबहार में पटरी बिछाकर भारत रचेगा इतिहास! अमेरिका-चीन-पाकिस्तान को झटका

पाकिस्तानी नेवी, एयरफोर्स और कई एजेंसियां भी इस वक्त बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। लेकिन सवाल सिर्फ इस विमान का नहीं है। पाकिस्तान में इससे पहले भी कई रहस्यमई विमान हादसे और संपर्क टूटने की घटनाएं सामने आ चुकी है। यह पहला मामला नहीं है। सबसे चर्चित मामला 2020 के पीआईए फ्लाइट 8303 का था जो कराची में दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 90 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। वहीं अलग-अलग वर्षों में छोटे सैन्य और निजी विमानों के रडार से गायब होने तथा क्रैश होने की घटनाओं ने भी पाकिस्तान की एिएशन सेफ्टी पर लगातार सवाल खड़े किए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल इस वक्त इस घटना के बाद यही है कि क्या यह सिर्फ तकनीकी खराबी थी या फिर इस कारगो विमान के साथ कोई ऐसा राज जुड़ा है जिसका खुलासा अभी होना बाकी है। इस मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, कई बड़े-बड़े सच सामने आ सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

England की दिग्गज Tammy Beaumont कहेंगी अलविदा, Lords के ऐतिहासिक Test में भारत से आखिरी टक्कर

Team India की करारी हार का Gautam Gambhir ने बताया असली कारण, बोले- टीम बदलाव के दौर में

Bihar Cabinet: बिहार सरकार के 22 बड़े फैसले, शिक्षा, RRTS और मछली पालन को नई उड़ान

Maharashtra में auto-taxi Drivers को 16 अगस्त का अल्टीमेटम, Marathi Test फेल होने पर रद्द होगा License