व्हॉट्सएप ने मार्च में 18 लाख भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2022

नयी दिल्ली|  व्हॉट्सएप ने मार्च में 18.05 लाख भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगा दिया। ऐसा उपयोगकर्ताओं से मिली शिकायतों और इस मंच पर सेवा शर्तों के उल्लंघन को रोकने के लिए आंतरिक व्यवस्था के तहत किया गया।

सोशल मीडिया कंपनी की मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। पिछले साल लागू हुए नए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों के तहत 50 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं वाले डिजिटल मंच के लिए हर महीने अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी जरूरी है

इस रिपोर्ट में शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई का विवरण होता है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, एक से 31 मार्च, 2022 के बीच व्हॉट्सएप ने 18.05 लाख भारतीय खातों के दुरुपयोग की जानकारी सामने आने पर इनपर प्रतिबंध लगाया है। भारतीय खातों की पहचान +91 फोन नंबर के जरिये की गई।

व्हॉट्सएप के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जैसा कि ताजा मासिक रिपोर्ट में उल्लेख है, कंपनी ने मार्च महीने में 18 लाख से अधिक खातों को प्रतिबंधित किया है।’’ उल्लेखनीय है कि मेटा के स्वामित्व वाली व्हॉट्सएप ने फरवरी में 14.26 लाख भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगाया था।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल जैसा यू-टर्न लेने वाला आदमी नहीं देखा, Delhi में बोले Amit Shah, भारत से ज्यादा राहुल के पाकिस्तान में समर्थक

इब्राहिम रईसी के निधन पर भारत ने किया 1 दिन के राजकीय शोक का ऐलान, जयशंकर ने कहा ईरान के साथ खड़ा है देश

New Delhi Lok Sabha Seat: बांसुरी स्वराज के लिए जेपी नड्डा ने किया रोडशो, केजरीवाल पर जमकर साधा निशाना

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर खत्म होगा रेल रोको आंदोलन, रेलवे ट्रैक को खाली करेंगे किसान