रूस में व्हाट्सऐप और स्नैपचैट पर जुर्माना लगाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2022

लंदन, 29 जुलाई (एपी)।  रूस के नियामकों ने ऑनलाइन गतिविधियों को नियंत्रित करने के सरकारी प्रयासों के तहत रूसी उपयोगकर्ताओं का डेटा लोकल सर्वर में नहीं रखने के लिये व्हाट्सऐप और स्नैपचैट पर जुर्माना लगाया है। मॉस्को की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को व्हाट्सऐप पर 1 करोड़ 80 लाख रूबल (तीन लाख डॉलर) और स्नैपचैट पर 10 लाख रूबल का जुर्माना लगाया है।

रूसी संचार नियामक रोस्कोमनादजोर की शिकायत पर यह जुर्माना लगाया गया है। रूसी सरकार कई वर्ष से इंटरनेट और सोशल मीडिया पर व्यापक नियंत्रण का प्रयास कर रही है। हाल के महीनों में यह प्रयास तेज हुआ है क्योंकि सरकार यूक्रेन के बारे में संचार प्रवाह को सीमित करने की कोशिश कर रही है।

प्रमुख खबरें

Punjab में Akali Dal और BJP का छह साल बाद फिर गठबंधन, ढिल्लों ने बताया ऐतिहासिक

Pakistan में नए प्रांत बनाने की योजना पर बवाल, Karachi में Sindh के बंटवारे का विरोध

BJP और Shiromani Akali Dal गठबंधन से पंजाब मजबूत होगा, Nayab Singh Saini ने बताया स्वाभाविक

सपा प्रमुख Akhilesh Yadav बोले, गठबंधन में उम्मीदवारों की जीत की क्षमता ही तय करेगी सीट बंटवारा