WhatsApp लेकर आ रहा है शानदार फीचर, इसके इस्तेमाल से ही यूजर्स झूम उठेंगे

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 21, 2025

मेटा स्वामित्व WhatsApp एक लोकप्रिय मैसेजिंग एप है। व्हाट्सएप यूजर्स के सुविधा देने के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आते रहता है। अब जल्द ही व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए स्टेटस अपडेट्स में म्यूजिक जोड़ सकते है। यह सुविधा अभी Android और iOS दोनों वर्जन के लिए चुनिंदा बीटा यूजर्स के साथ टेस्टिंग के चरण में है। 

फीचर ट्रैकर WABetaInfo के अनुसार, व्हाट्सएप अपने Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो कि स्टेटस अपडेट्स में म्यूजिक जोड़ने की सुविधा मिलेगी। बता दें कि, यह सुविधा अभी उन यूजर्स के लिए उपलब्ध है जिन्होंने Whatsapp बीटा का 2.25.2.5 अपडेट इंस्टॉल किया है। जल्द ही Android यूजर्स के लिए भी सुविधा मिलेगी। वहीं, iOS यूजर्स के लिए भी Whatsapp बीटा 25.1.10.73 अपडेट के साथ सुविधा पेश करेंगा।

कैसे काम करता है यह फीचर

यह फीचर स्टेटस अपडेट विकल्प में एक नया म्यूजिक बटन उपलब्ध होगा, जो ड्रॉइंग, टेक्स्ट और अन्य एडिटिंग विकल्पों के साथ दिखाई देगा। इस बटन के जरिए यूजर्स गाने या कलाकारों को खोज सकते हैं और अपनी पसंद का गाना चुन सकते हैं। 

अब व्हाट्सएप पर गाना चुनने के बाद, यूजर्स तय करते हैं कि गाने के किस हिस्से प्रयोग कर सकते हैं। अगर आपका स्टेटस अपडेट फोटो आधारित है, तो म्यूजिक क्लिप की अवधि अधिकतम 15 सेकंड हो सकती है। वहीं, वीडियों स्टेटस के लिए म्यूजिक क्लिप की अवधि वीडियो की लंबाई पर निर्भर करता है।

प्रमुख खबरें

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट

पूर्व सांसद Prem Singh Chandumajra ने शिअद पुनर सुरजीत से दिया इस्तीफा

Salman Khan के घर पर फायरिंग के आरोपी विक्की गुप्ता को शादी के लिए बेल नहीं, VC की मिली छूट