WhatsApp स्टेटस अपडेट के लिए आया ये बेहतरीन फीचर, इंस्टाग्राम की तरह होगा एंटरटेनमेंट

By Kusum | Jan 18, 2025

WhatsApp में नए फीचर्स की एंट्री हो रही है। बीते कुछ समय से कंपनी ने बीटा के साथ स्टेबल वर्जन के लिए कई नए फीचर्स को रोलआउट किया है। लेटेस्ट अपडेट ऑफर करने के इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए अब वॉट्सऐप ने स्टेटस अपडेट के लिए एक जबर्दस्त फीचर रोलआउट किया है। इस फीचर की मदद से यूजर स्टेटस अपडेट में फोटो और वीडियो के साथ अपनी पंसद का म्यूजिक लगा सकते। वॉट्सऐप बीटा वर्जन में आए दिन फीचर की जानकारी WABetInfo ने दी है। WABetInfo  ने इस अपडेट को गूगल प्ले स्टोर पर वॉट्सऐप बीटा फॉर एंड्राएड 2.25.2.5 में देखा। 

ये फीचर और ऑफर की जाने वाली म्यूजिक लाइब्रेरीर इंस्टाग्राम वाली ही है, जिसे यूजर काफी समय से इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें यूजर को उनकी पंसद के गाने, आर्टिस्ट और ट्रेंडिंग ट्रैक को सर्च औ सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिलता है। 

साथ ही WABetaInfo कि रिपोर्ट के अनुसार गाना सेलेक्ट होने पर यूजर को उसके उस हिस्से को चुनने का विकल्प भी मिलेगा, जिसे वह स्टेटस अपडेट में इस्तेमाल करना चाहते हैं। फोटो वाले स्टेटस अपडेट के लिए यूजर्स को 15 सेकेंड का म्यूजिक क्लिप लगाने का ऑप्शन मिलेगा। वहीं वीडियो के लिए ये वीडियो की लंबाई जितना रहेगा। 

वॉट्सऐप का ये नया फीचर स्टेटस अपडेट को डाइनैमिक ऑडियो एलिमेंट देने के साथ ही इसे यूजर्स के लिए और एंगेजिंग बनाता है। स्टेटस अपडेट देखते समय सामने वाले यूजर को सेलेक्ट किए गए सॉन्ग का डीटेल भी दिखेगा। इस पर टैप करके यूजर सॉन्ग आर्टिस्ट के इंस्टाग्राम प्रोफाइल को विजिट कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़