WhatsApp के 'Username' फीचर पर सरकार सख्त, Meta ने भेजा जवाब, IT Ministry कर रहा समीक्षा: सूत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2026

मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने अपने प्रस्तावित यूज़रनेम फीचर को लेकर केंद्र सरकार के नोटिस का जवाब सौंप दिया है और उस जवाब की समीक्षा की जा रही है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केंद्र सरकार ने पिछले बुधवार मेटा को नोटिस जारी कर व्हाट्सएप के प्रस्तावित यूज़रनेम फीचर पर सवाल उठाए थे। सरकार ने आशंका जताई थी कि इससे ऑनलाइन धोखाधड़ी, ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे साइबर ठगी के मामले और किसी अन्य व्यक्ति की पहचान बनाकर ठगी करने की घटनाओं में वृद्धि हो सकती है। इस फीचर से उपयोगकर्ता अपना फोन नंबर साझा किए बिना बातचीत या चैट कर सकेंगे।

सरकार ने व्हाट्सएप को निर्देश दिया था कि इस मुद्दे पर सरकार की संतुष्टि तक परामर्श प्रक्रिया पूरी होने से पहले इस फीचर को भारत में शुरू नहीं किया जाए। इसके बाद व्हाट्सएप ने जवाब देने के लिए कुछ अतिरिक्त समय मांगा था और सरकार को आश्वासन दिया था कि चर्चा पूरी होने तक भारत में यह फीचर शुरू नहीं किया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि व्हाट्सएप का जवाब आईटी मंत्रालय को प्राप्त हो गया है और सरकार उसकी जांच कर रही है। हालांकि, बृहस्पतिवार को मंत्रालय को सौंपे गए जवाब पर व्हाट्सएप की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

प्रमुख खबरें

ओडिशा तट पार कर गया Cyclone Akwan, नहीं हुआ बड़ा नुकसान पर भारी बारिश जारी

शादी की नई तस्वीरों में पति Anirudh Ravichander के गले लगने पर शरमाती दिखीं Kavya Maran, चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारी तेज

New Delhi में पहले SCO सभ्यता संवाद मंच का आगाज, 10 सदस्य देश ले रहे हैं हिस्सा

Samantha Ruth Prabhu Baby Boy Birth | सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा देव निदिमोरु