WhatsApp पर सामने आया नया स्कैम, सतर्क रहें नहीं तो आपके नंबर से कोई और इस्तेमाल करेगा ऐप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2020

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप पर धोखाधड़ी का नया मामला सामने आया है। एक अकाउंट जो व्हाट्सऐप के तकनीकी स्टाफ से होने का दावा करता है, वह यूजर्स से उनकी वेरिफिकेशन कोड को शेयर करने के लिए कह रहा है। यह नकली अकाउंट यूज़र्स को अकाउंट को सच दिखाने के लिए व्हाट्सऐप लोगो को प्रोफाइल पिक्चर के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। बता दें कि व्हाट्सऐप की टीम मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल यूजर्स से संपर्क करने के लिए नहीं करती है। व्हाट्सऐप किसी सावर्जनिक अपडेट के बारे में बताने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करता है। वह फेसबुक या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट को इस्तेमाल कर नए अपडेट की जानकारी देता है।

इसे भी पढ़ें: फेक न्यूज को रोकने के लिए WhatsApp ने उठाया ये बड़ा कदम

व्हाट्सऐप को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने अपने ब्लॉग में धोखाधड़ी के बारे में जानकारी दी है। ब्लॉग में कहा गया है कि व्हाट्सऐप कभी भी किसी यूजर्स ने डाटा और वेरिफिकेशन कोड की मांग नहीं करता है। तो ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत है, नहीं तो आपके नंबर से किसी दूसरे देश में बैठा हैकर व्हाट्सऐप इस्तेमाल करेगा और आपका व्हाट्सऐप अकाउंट बंद हो जाएगा।

https://twitter.com/WABetaInfo/status/1265617531114487808?s=20

एक ट्विटर यूज़र Dario Navarro ने यूज़र्स को मिले इस स्कैम मैसेज के बारे में पूछताछ की। नवारो द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, स्कैमर स्पेनिश में एक मैसेज भेजता है और यूज़र्स को उनके फोन पर अकाउंट वैरिफिकेशन के लिए इस्तेमाल होने वाला छह अंकों के फैरिफिकेशन कोड मांगता है, जो यूज़र्स को एसएमएस के जरिए मिलता है। बता दें कि नए डिवाइस पर व्हाट्सऐप अकाउंट को एक्टिवेट करने के लिए वैरिफिकेशन कोड का इस्तेमाल किया जाता है, जो यूज़र्स को उनके फोन पर SMS के जरिए मिलता है। इस सिक्योरिटी कोड का उद्देश्य मैसेजिंग ऐप पर यूज़र्स के अकाउंट को बुरे कारकों से बचाना है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra ATS ने Dombivli से दबोचा 10 लाख का इनामी नक्सली Sanjay Yadav

Delhi AQI 369 दर्ज, दिवाली से पहले शहर में छाई धुंध

Commonwealth Games में भारत को स्वर्ण दिलाने वाले पूर्व Hockey कोच Gurdial Singh Bhangu का निधन

Mekedatu Dam: केंद्र के अधिकारियों के स्थल निरीक्षण पर तमिलनाडु के CM विजय ने PM Modi को लिखा पत्र