वाराणसी जाने वाली वंदे भारत के पहिये जाम, बुलंदशहर से शताब्दी ट्रेन से भेजे गये यात्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2022

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को शनिवार को तकनीकी खराबी से पहिया जाम होने के कारण रोक दिया गया और यात्रियों को शताब्दी ट्रेन से आगे की यात्रा पर रवाना किया गया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ‘ट्रैक्शन मोटर’ में खामी आने के कारण पहिये पूरी तरह से नहीं घूम पा रहे थे। अधिकारियों ने इस स्थिति को ‘फ्लैट टायर’ करार दिया। अधिकारियों ने बताया कि सेमी-हाईस्पीड ट्रेन तय समय पर सुबह छह बजे नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना हुई, लेकिन 90 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद उत्तर प्रदेश स्थित खुर्जा स्टेशन पर इसकी यात्रा समाप्त कर दी गई। वंदे भारत पर सवार सभी 1068 यात्रियों को दिल्ली से भेजी गई शताब्दी एक्सप्रेस में बैठाकर आगे की यात्रा के लिए दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर रवाना किया गया। 

इसे भी पढ़ें: हेलो की जगह अब वंदे मातरम बोलेंगे सरकारी अधिकारी, इस राज्य ने जारी किया बड़ा आदेश

वंदे भारत ट्रेन ने 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलना शुरू किया, लेकिन दिल्ली से 67 किलोमीटर दूर वेर स्टेशन (बुलंदशहर) पर सुबह साढ़े सात बजे रुक गई। इसके बाद ट्रेन को 20 किलोमीटर और आगे खुर्जा स्टेशन तक ले जाया गया। रेलवे ने बयान जारी करके कहा, ‘‘वाराणसी वंदे भारत रेक (ट्रेन संख्या 22436) को सी-आठ कोच की ट्रैक्शन मोटर में खामी आने के कारण उत्तर मध्य रेलवे के दनकौर और वेर रेलवे स्टेशन के बीच नाकामी से जूझना पड़ा।’’ बयान के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की मदद से जाम की स्थिति को ठीक किया गया, लेकिन इस बीच 80 एमएम फ्लैट टायर की समस्या उत्पन्न होने से ट्रेन को 20 किलोमीटर प्रति घंटे की सीमित गति से खुर्जा स्टेशन तक ले जाया गया। 

प्रमुख खबरें

Twisha Sharma Death Case | सुप्रीम कोर्ट ने न्यायपालिका पर लगे आरोपों पर जताया दुख, कहा- सनसनी न फैलाएं, CBI को निष्पक्ष जांच करने दें

आपकी महंगी Lipstick टूट गई? फेंकें नहीं, इस Beauty Hack से मिनटों में बनाएं Brand New

Hast Rekha: छठी उंगली सिर्फ Lucky Charm नहीं, Palmistry से जानें ऐसे लोगों की Secret Personality

Assam में ऐतिहासिक कदम! विधानसभा में पेश हुआ Uniform Civil Code Bill, बहुविवाह पर रोक और लिव-इन का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य