सिंगापुर में कोविड-19 के 49 नए मामले सामने आने पर प्रधानमंत्री ने कहा, ‘तूफान थमा नहीं’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2020

सिंगापुर। सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग ने शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 49 नये मामले सामने आने के बाद कहा कि “तूफान अब भी थमा नहीं है।” देश में कोविड-19 मरीजों की संख्या 732 हो गई है। उन्होंने कहा, “तूफान थमा नहीं है। उसका खतरा अब भी मंडरा रहा है और हमें बहुत सतर्क रहना होगा क्योंकि सिंगापुर में वायरस संक्रमण के मामले अब भी आ ही रहे हैं।”

वैश्विक महामारी के कारण प्रभावित अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए 48.4 अरब सिंगापुरी डॉलर के अनुपूरक बजट की घोषणा करने के बाद प्रधानमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, “हम लड़ रहे हैं और समस्या अब भी सुलझी नहीं है। हमने सारे बंदोबस्त किए हैं लेकिन वे पर्याप्त नहीं साबित हो रहे।” उन्होंने कहा, “यह टुकड़ों में आ रहा है, लोग घर लौट रहे हैं और वायरस अब भी सिंगापुर में प्रवेश कर रहा है।” नये मामले सामने आने के बाद सिंगापुर में कोविड-19 मरीजों की संख्या 732 हो गई है। इनमें से 17 लोग अब भी अस्पताल में हैं जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें सघन निगरानी इकाई (आईसीयू) में रखा गया है।

इसे भी पढ़ें: देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 285 हुए, जानें कहां कितने व्यक्ति संक्रमित

इस बीच, कोरोना वायरस संकट के चलते सिंगापुर द्वारा आयोजित उच्च स्तरीय वार्षिक क्षेत्रीय सुरक्षा मंच की पांच से सात जून को होने वाली ‘शांग्री-ला वार्ता’ निर्धारित समय पर नहीं होगी। स्ट्रेट्स टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से शुक्रवार को यह खबर दी।

प्रमुख खबरें

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें India में Timing और सूतक काल की Details

Noida International Airport परिसर में जलभराव पर प्रबंधन की सफाई, 30 मिनट में स्थिति सामान्य

Mumbai के Vile Parle की शांता भवन इमारत में आग से 2 की मौत, 6 लोग झुलसे

Hariyali Amavasya 2026: सावन की अमावस्या पर बन रहे विशेष संयोग, जानें Puja Vidhi और दान का महत्व