थैंक्यू दीदी...दिल्ली चुनाव में AAP को TMC का मिला समर्थन तो केजरीवाल का इस अंदाज में आया रिएक्शन

By अभिनय आकाश | Jan 08, 2025

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को समर्थन देने की घोषणा की है। केजरीवाल ने पार्टी का समर्थन करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया। उन्होंने एक पोस्ट में कहा कि टीएमसी ने दिल्ली चुनाव में आप को समर्थन देने का ऐलान किया है. मैं व्यक्तिगत रूप से ममता दीदी का आभारी हूं।' धन्यवाद दीदी. आपने हमेशा हमारे अच्छे और बुरे समय में हमारा समर्थन और आशीर्वाद दिया है।

इसे भी पढ़ें: मार्लेना ने तो बाप बदल लिया, आतिशी को लेकर रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान, केजरीवाल बोले- जनता देगी जवाब

आप के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में काम की राजनीति और गाली-गलौज की राजनीति के बीच मुकाबला है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि चुनाव की तारीख़ का एलान हो चुका है। सभी कार्यकर्ता पूरी ताक़त और जोश के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार हो जाएं। आपके जुनून के आगे इनके बड़े-बड़े तंत्र फ़ेल हो जाते हैं। आप ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त हैं। केजरीवाल ने कहा कि यह चुनाव काम की राजनीति और गाली-गलौज की राजनीति के बीच होगा। दिल्ली की जनता का विश्वास हमारी काम की राजनीति के साथ ही होगा। हम ज़रूर जीतेंगे।

प्रमुख खबरें

अधिकारियों पर CBI जांच के आदेश को Supreme Court में चुनौती देगी Punjab सरकार

British Airways के लंदन-शिकागो विमान की तकनीकी खराबी के बाद Heathrow पर आपात लैंडिंग

श्रीगंगानगर गुरुद्वारे में Rajasthan Police की कार्रवाई पर भड़के अकाल तख्त जत्थेदार, निष्पक्ष जांच की मांग

PCB से एनओसी न मिलने पर Pakistan Champions ने WCL सीजन तीन छोड़ा