Govinda के बारे में पूछे जाने पर Sunita Ahuja ने फोटोग्राफरों से मुंह बंद रखने को कहा

By एकता | Apr 14, 2025

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने दोनों बच्चों टीना और यशवर्धन के साथ बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में स्टाइलिश अंदाज में एंट्री की। टीना ने एनआईएफ ग्लोबल नवी मुंबई के लिए शो ओपनर के तौर पर रैंप वॉक किया। टीना को सपोर्ट करने आईं सुनीता अपने बेटे के साथ रैंप पर तस्वीरें खिंचवाती नजर आईं। हालांकि, इस दौरान एक मजेदार वाकया हुआ।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

इसे भी पढ़ें: लालची लोगों ने रुकवाई थी Battle of Saragarhi की शूटिंग, Randeep Hooda ने बयां किया दर्द

सुनीता और गोविंदा का रिश्ता पिछले कुछ समय से चर्चाओं में है। साल की शुरुआत में, दोनों के तलाक की खबरें आई थीं। हालांकि, बाद में खबर आई कि दोनों के बीच सब ठीक हो गया है। इसके अलावा सुनीता ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि वह और गोविंदा कुछ समय से अलग रह रहे हैं। हालांकि, उन्होंने बाद में कहा कि कोई भी उन्हें गोविंदा से अलग नहीं कर सकता।

सुनीता ने कहा था, 'अलग-अलग रहते हैं मतलब, जब उन्होंने पॉलिटिक्स ज्वाइन किया था, तब मेरी बेटी जवान हो रही थी, तो सारे कार्यकर्ता घर पर आते थे। अब जवान बेटी है, हम हैं, हम शॉर्ट्स पहन के घर में घूमते हैं, तो इसलिए हमने सामने ऑफिस ले लिया था। हमको, मुझे और गोविंदा को इस दुनिया में अगर कोई अलग कर दे, किसी माई का लाल तो सामने आ जाए।'

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस