BJD और YSRC ने दिल्ली अध्यादेश पर मोदी सरकार का किय समर्थन तो राघव चड्ढा बोले- यूं ही कोई बेवफा नहीं होता

By अंकित सिंह | Aug 02, 2023

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार को दिल्ली सेवा विधेयक पर केंद्र का समर्थन करने के लिए बीजू जनता दल और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष किया और कहा कि वे ऐसा करने के लिए "मजबूर" थे। चड्ढा ने लोकप्रिय उद्धरण देते हुए कहा, "कुछ तो मजबूरी रही होगी, यूं ही कोई बेवफा नहीं होता, जी करता है कि बहुत सच कहूं, क्या करे हौसला नहीं होता। आम आदमी पार्टी के नेता ने साफ तौर पर कहा कि जो लोग इस विधेयक का समर्थन करेंगे उन्हें राष्ट्र-विरोधी के रूप में याद किया जाएगा... हम भारत के संविधान को बचाने के लिए लड़ेंगे। 

मंगलवार को हुआ था पेश

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुधवार को कहा कि ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023’ उच्च सदन में पारित नहीं हो सकेगा। AAP ने पहले नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर विपक्षी दलों को चुप कराने के लिए वित्तीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में मंगलवार को उक्त विधेयक पेश किया। यह विधेयक लागू होने पर उच्चतम न्यायालय के उस आदेश को पलट देगा जिसमें दिल्ली की निर्वाचित सरकार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रशासनिक सेवाओं पर अधिकार दिये गये थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Airport पर दोहा से आए यात्रियों से 47 लाख के सोने-चांदी के सिक्के जब्त

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति अधिसूचना पर जताया कड़ा विरोध

Vinod Tawde के बयान पर Akhilesh Yadav का पलटवार, BJP पर साधा निशाना

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया