जब बॉलीवुड के लोगों ने 'गदर' को कहा था 'गटर' मूवी, Ameesha Patel को Sunny Deol की फिल्म को न करने की दी थी सलाह

By रेनू तिवारी | Jul 27, 2023

यह गदर दिवस है!! आखिरकार, बहुप्रतीक्षित फिल्म गदर 2 का ट्रेलर अब रिलीज हो गया है। तारा सिंह के रूप में सनी देओल और सकीना के रूप में अमीषा पटेल दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापस आ गए हैं। सोशल मीडिया पर, गदर 2 ट्रेलर पूरे जोरों से ट्रेंड कर रहा है क्योंकि प्रशंसक इस आने वाली नई फिल्म के स्क्रीन पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मुंबई में एक बड़ा ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया। अमीषा पटेल और सनी देओल अपने किरदारों के रूप में सामने आए और फिल्म के बारे में खुलकर बात की। अमीषा ने यहां तक खुलासा किया कि इंडस्ट्री के लोग नहीं चाहते थे कि वह सनी देओल की फिल्म साइन करें।

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अमीषा पटेल ने खुलकर बताया कि इंडस्ट्री के कुछ बड़े नामों ने उनसे गदर साइन न करने के लिए कहा था। उन्होंने उनसे सवाल किया कि वह फिल्म में मां की भूमिका कैसे निभा सकती हैं क्योंकि उन्होंने कहो ना प्यार है और अन्य फिल्मों में एक युवा लड़की की भूमिका निभाई है। हालांकि, अमीषा पटेल ने इसे चुनौती के रूप में लिया और गदर साइन कर ली। अब भी उन्होंने साझा किया कि उन्हें गदर 2 के साथ समान चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन चूंकि उन्हें चुनौतियां पसंद हैं, इसलिए वह सकीना का किरदार निभाने के लिए सहमत हो गईं।

उन्होंने कहा, "अनिल जी ने जब मुझे पहली गदर की कहानी सुनाई थी तब बहुत से लोगों ने, बहुत जानी मानी हस्तियों ने, बड़े लोगों ने कहा कि मैं ये फिल्म कैसे करूंगी। सलमान खान के साथ मैं फिल्म कर चुकी थी उसमें कॉलेज गर्ल थी, अजय देवगन के साथ भी कॉलेज फ्रेंड का किरदार निभा चुकी थी। ऋतिक के साथ मैं 2 फिल्म कर चुकी थी कहो ना प्यार है और आप मुझे अच्छे लगने लगे तब भी मैं कॉलेज स्टूडेंट थी। तो यहां जब मुझे ये कहानी सुनाई थी तब कहो ना प्यार है रिलीज नहीं हुई थी तब सबने कहा कि आप तो मां का रोल नहीं  कर पाओगे। मुझे चुनौतियां बहुत पसंद हैं। इसलिए, निराश होने के बजाय, मैंने इसे एक चुनौती के रूप में लिया। तो मुझे हां करना ही था, मुश्किल था पर अनिल जी धैर्यपूर्वक मेरे साथ बैठते थे, हर चीज पर ध्यान देते थे कि मैं कैसे एक परिपक्व रोल कर सकती हूं। उन्होंने 6 माहीने मेरे साथ डायलॉग पे, लुक्स पे काम किया।"

इसे भी पढ़ें: Har Har Mahadev Song Release | OMG2 का गाना 'हर हर महादेव' रिलीज, अक्षय का शिव तांडव रोंगटे खड़े कर देगा

उन्होंने कहा कि "लोगो ने गदर के आने के पहले, गदर को गटर कहा था। ये बात मेरे दिल को लगी थी और मैं निराश नहीं बल्कि मैंने मेहनत की। अब गदर 2 की बात आई तब भी वही सवाल उठे की 'यार क्या तुमने खुद को इंस्टाग्राम पर देखा है?' लेजी लम्हें की लड़की अब कैसे गदर करेगी। मैं सोच रही थी कि मैं एक मां की भूमिका कैसे निभाऊंगी। मेरा बेटा इस फिल्म में 20 साल का होगा। मैंने सोचा फिर से वही सवाल, वही चैलेंज तो मुझे ये करना ही है। फिर से, मेरे निर्देशक और मेरी मेकअप टीम को धन्यवाद।

 

गदर अमीषा पटेल और सनी देओल के फिल्मी करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। दरअसल, द कपिल शर्मा शो में सनी देओल ने खुलकर कहा कि इंडस्ट्री और डिस्ट्रीब्यूटर्स फिल्म के खिलाफ थे और उन्होंने इसे नकार दिया। लेकिन फिल्म को दर्शकों का जो प्यार मिला उसे देखने के बाद सभी के सुर बदल गए।

गदर 2 एक ऐसे शख्स की कहानी है जो अपने बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान जाता है। फिल्म में उत्कर्ष शर्मा ने जीते का किरदार निभाया है - जो सनी देओल और अमीषा पटेल के बेटे हैं। ट्रेलर से पता चलता है कि वह प्यार के लिए सीमा पार कर जाता है और फिर पाकिस्तानी सेना द्वारा पकड़ लिया जाता है। तारा सिंह अपने बेटे को वापस लाने के लिए पड़ोसी देश की यात्रा करता है। इसमें कुछ बेहद हाई-ऑक्टेन एक्शन दृश्यों के साथ-साथ तारा सिंह के कुछ धासू संवाद भी हैं।

गदर 2 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इसका निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। गदर 2 स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान सिनेमाघरों में आ रही है और उम्मीद है कि यह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। क्या इतिहास दोहराया जाएगा? मनोरंजन से जुड़ी अधिक खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें।

प्रमुख खबरें

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय

PM Modi और Donald Tusk की बैठक, 2030 तक व्यापार दोगुना करने पर बनी सहमति

Pushkar Singh Dhami ने Rekha Arya विवाद पर कहा शादी के 22 साल बाद आरोप क्यों निष्पक्ष जांच जरूरी