RJD के इफ्तार में शामिल हुए चिराग पासवान तो शुरू हुआ अलकलों का दौर, तेजस्वी ने दिया यह जवाब

By अंकित सिंह | Apr 10, 2023

लोजपा (आरवी) के अध्यक्ष चिराग पासवान रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर राजद द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। चिराग इफ्तार पार्टी में शामिल होने वाले बिहार के विपक्षी खेमे के पहले नेता हैं क्योंकि बीजेपी हाल ही में बिहारशरीफ और सासाराम में सांप्रदायिक गड़बड़ी का हवाला देकर ऐसी किसी भी दावत का विरोध किया था। इस दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि चिराग ने राबड़ी देवी और सीएम नीतीश कुमार से पैर छूकर आशीर्वाद लिया। डिप्टी सीएम और राबड़ी के बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव का उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसी के बाद बिहार की राजनीति में चर्चा शुरू हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: Sania Mirza ने शेयर किया इफ्तार करते हुए वीडियो, नदारद दिखे पति शोएब मलिक, फिर तलाक को लेकर शुरू हुई चर्चा

चिराग ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वह (नीतीश) सफल होंगे। जब पीएम बनने की महत्वाकांक्षा रखने वाले इतने सारे नेता हैं, तो यह असंभव है कि वे उन्हें अपने नेता के रूप में स्वीकार करेंगे। उन्होंने पूछा कि कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आप और सपा जैसी पार्टियों के पास नीतीश से ज्यादा विधायक हैं। ऐसे में वे महज 40+ विधायकों वाले व्यक्ति को अपना नेता क्यों स्वीकार करेंगे? और यह भी कहा कि नीतीश राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार को रोकने में विफल रहे।

प्रमुख खबरें

Piyush Goyal को BJP में बड़ी जिम्मेदारी, क्या Modi Cabinet में अब होगा फेरबदल?

Galle Test: India ने Sri Lanka को समेटा, 178 रनों की विशाल बढ़त हासिल; जीत की तरफ कदम!

20 साल छोटी Shubhra Shetty को डेट कर रहे हैं Anurag Kashyap, खुलकर की प्यार की बातें

Meta पर California में मुकदमा शुरू, अमेरिकी राज्यों ने 1.4 लाख करोड़ डॉलर का हर्जाना मांगा