सीएम योगी के दफ्तर पर रेड कब होगी? आतिशी का दावा, एक शराब की बोतल के साथ एक फ्री दे रही यूपी सरकार

By अंकित सिंह | Mar 27, 2025

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने उत्तर प्रदेश में शराब की दुकानों पर '1 खरीदें 1 मुफ़्त पाएं' ऑफर को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार वाले उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में...सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहे हैं, शराब की दुकानों के सामने लंबी भीड़ है, भगदड़ जैसे हालात हैं क्योंकि योगी सरकार एक शराब की बोतल खरीदने पर एक बोतल मुफ्त दे रही है। 

उन्होंने दावा किया कि 1 खरीदें 1 मुफ़्त पाएं के तहत योगी जी की सरकार एक बोतल की खरीद पर एक बोतल शराब मुफ़्त दे रही है। हमने सोशल मीडिया पर वीडियो देखे कि लोग दुकानों में घुसने के लिए एक-दूसरे पर गिर रहे हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि क्या योगी आदित्यनाथ सरकार ने केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी से नीति लागू की है। उन्होंने कहा, "मैं भाजपा से पूछना चाहती हूं कि क्या वह उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों के लोगों को शराबी बनाना चाहती है। मैं भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से पूछना चाहती हूं कि क्या योगी जी आपकी मंजूरी से 'एक खरीदो एक मुफ्त पाओ' लागू कर रहे हैं।"

इसे भी पढ़ें: आतिशी ने स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को लिखा पत्र, अगले दो दिन केवल बजट पर चर्चा की मांग की

उन्होंने कहा कि बीजेपी कहती है कि शराब की एक बोतल के साथ एक फ्री देना बहुत बड़ा भ्रष्टाचार है, तो फिर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के दफ्तर पर कब रेड करेगी? कुछ साल पहले, दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की सरकार ने राज्य में अब बंद हो चुकी शराब नीति के तहत इसी तरह की पेशकश की थी। उस समय विपक्ष में बैठी भाजपा ने इस नीति का विरोध किया था और पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर प्रदर्शन किया था। आतिशी, जो अब दिल्ली में विपक्ष की नेता हैं, ने सवाल उठाया कि क्या शहर की सत्ताधारी पार्टी उत्तर प्रदेश की स्थिति का विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरेगी।

प्रमुख खबरें

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video