कांग्रेस जब सत्ता में होती है तो आतंकवाद, महंगाई, हिंसा, भ्रष्टाचार बढ़ जाता है : मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2019

 जमुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जब-जब देश की सबसे पुरानी पार्टी और उसके सहयोगी सत्ता में आते हैं, तब-तब शासन उल्टी दिशा में चलने लगता है।

इसे भी पढ़ें: मोदी की नीतियों से प्रभावित दिखे महाराष्ट्र के मतदाता, सुनिये उनकी मन की बात

उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके प्रतिद्वंद्वी यह झूठ फैला रहे हैं कि यदि भाजपा सत्ता में फिर से आ गई तो पिछड़े वर्गों का आरक्षण खत्म कर देगी। मोदी ने कहा, ‘‘जब कांग्रेस और इसके सहयोगी सत्ता में होते हैं तो शासन उल्टी दिशा में चलने लगता है। कांग्रेस जब सत्ता में होती है तो आतंकवाद, महंगाई, हिंसा, भ्रष्टाचार, काला धन बढ़ जाता है जबकि देश की समृद्धि, इसकी विश्वसनीयता, सशस्त्र बलों का मनोबल और ईमानदारी के प्रति आदर घट जाता है।’’

इसे भी पढ़ें: महेंद्रनाथ पांडे बोले, केंद्र में बनकर रहेगी नरेंद्र मोदी की सरकार

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले आंबेडकर को ‘‘हराने’’ के लिए सारे जतन किए थे। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने बाबासाहेब को हराने के लिए हरसंभव चीजें की। उसने लोगों के दिमाग से उनकी यादें खत्म करने की साजिश की। ‘परिवार’ को अपने सदस्यों को भारत रत्न से सम्मानित करना याद रहा, लेकिन वह आंबेडकर को भूल गया।’’

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने खेला हिंदू कार्ड, कहा- कांग्रेस ने हिंदुओं को आतंकवाद से जोड़ा

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रयासों के कारण ही आंबेडकर को उनके निधन के कई साल बाद देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल सका। मोदी ने आरोप लगाया कि उनके विरोधी सत्ता में भाजपा की वापसी पर सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण खत्म कर दिए जाने की ‘‘अफवाह’’ फैला रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पिछड़े वर्गों के आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने अनारक्षित श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए 10 फीसदी कोटे का प्रावधान किया...समाज में कोई संकट पैदा किए बगैर हमने ऐसा किया।’’

प्रमुख खबरें

NCP (SP) में फूट की अटकलों पर Sharad Pawar का अटल जवाब, हमारी पार्टी में नहीं होगी Shiv Sena UBT जैसी टूट

China This Week | 1.29 करोड़ छात्रों का भविष्य तय करने वाला महा-इम्तिहान और फीफा में चीन की अदृश्य एंट्री!

Jacqueline Fernandez ने Supreme Court से वापस ली याचिका, 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली कोर्ट के आदेश को दी थी चुनौती

Mike Hesson का खुलासा, PCB पाकिस्तान के उभरते हुए टैलेंट को US में देगा Power-Hitting Training