जब आधी दुनिया सो रही थी, तब भारत ने रात में दागा सबसे खतरनाक हथियार, कई देशों में भगदड़

By अभिनय आकाश | Nov 18, 2024

रात के अंधेरे में भारत ने चुपचाप एक ऐसे हथियार का सफल परीक्षण कर लिया है। जिसे सबसे खतरनाक ब्रह्मास्त्र कहा जा रहा है। तूफानी गति से आसमान को चीरते हुए भारत का ये नया हथियार टारगेट की तरफ बढ़ा और भारत का नाम दुनिया के चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल कर दिया। रूस, चीन और अमेरिका के बाद भारत वो देश है जिसने अपने बल पर भीषण तबाही मचाने हथियार का सफल परीक्षण किया है। इस खबर ने कई देशों में हड़कंप मचा दिया है। भारत के इस हथियार को देख ब्रिटेन और अमेरिका के होश उड़ गए हैं। सबसे पहले आपको बताते हैं कि रात के अंधेरे में भारत ने कौन सा हथियार दाग दिया है। 

क्या है इसकी खासियत?

DRDO ने बनाई है यह खास स्वदेशी मिसाइल

 1,500 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक पेलोड ले जा सकती है

ध्वनि की स्पीड से 5 गुना ज्यादा रफ्तार से उड़ान भर सकती है

परमाणु हथियार ले जाने वाली हाइपरसोनिक मिसाइलें आमतौर पर 1,220 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से उड़ सकती हैं। कुछ उन्नत हाइपरसोनिक मिसाइलें 15 मैक से ज्यादा की स्पीड से उड़ान भर सकती हैं। 

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस