मैं जब भ्रष्टाचार और वंशवाद की बात करता हूं तो कुछ लोगों को करंट लगता है: मोदी

By अंकित सिंह | Apr 22, 2019

नासिक में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि आपके इस स्नेह के कारण अच्छे-अच्छों को घबराहट हो रही होगी, उनका बीपी बढ़ गया होगा। मैं तो भ्रष्टाचार, वंशवाद, विकास की बात करता हूं, लेकिन मेरी इन बातों से कुछ लोगों को करंट लगता है और फिर उनके मुंह से गालियां निकलने लगती हैं। मोदी ने कहा कि पहले 2 चरण के मतदान के बाद देशभर से जो संदेश आ रहे हैं, उससे इनको अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि 2014 में महायुति NDA की एक मजबूत सरकार बनाने में आप सभी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। आपके आशीर्वाद का ही असर है कि आज दुनिया भर में भारत की साख नई ऊंचाई पर पहुंची है। अब कोई भी भारत को आंख उठाकर देखने से पहले 100 बार सोचता है।

इसे भी पढ़ें: अनंतनाग सीट: बुरहान वानी के इलाके में मंगलवार को होगा मतदान

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत की स्थिति क्या थी, आये दिन देश के अलग-अलग कोने में बम धमाके होते थे, और तब खुद को बहुत अनुभवी बताने वाली कांग्रेस और एनसीपी की सरकार सिर्फ शोक सभाएं करती थी और दुनिया में पाकिस्तान के नाम पर रोती रहती थी। आज हर आतंकी को पता है कि अगर देश के किसी हिस्से में बम धमाका किया, तो ये मोदी है, ये उन्हें पाताल में भी खोजकर सज़ा देगा, उन्हें खत्म करेगा। मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने देश के विकास को दो पटरियों पर एक साथ चलाया है।एक तरफ सामान्य मानवी के जीवन स्तर को ऊपर उठाना और दूसरी तरफ 21वीं सदी के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करना। 

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal