जब Thor की एंट्री पर भारतीय फैंस ने सिनेमा में लगाए थे जयकारे, नजारा देखकर हैरान रह गए थे Chris Hemsworth

By एकता | Sep 25, 2024

मार्वल की फिल्मों में थॉर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ की भारत में तगड़ी फैन फॉलोविंग है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेता ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर भारत में उनके फैंस खुश हो जाएंगे। दरअसल, इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने बताया कि एवेंजर इनफिनिटी वॉर में थॉर की एंट्री का जश्न भारतीय फैंस ने हवा में पॉपकॉर्न फेंककर मनाया था। क्रिस ने ये भी बताया कि यह कुछ ऐसा था, जो उन्होंने कभी नहीं देखा था।

इसे भी पढ़ें: Jack के आने के बाद एक दूसरे से पहले से भी ज्यादा प्यार करने लगे हैं Hailey और Justin Bieber

क्रिस इन दिनों अपनी फिल्म 'ट्रांसफॉर्मर वन' की रिलीज का लुफ्त उठा रहे हैं। फिल्म पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये फिल्म फ्रैंचाइज़ की पिछली लाइव-एक्शन फिल्मों की प्रीक्वल के रूप में काम करती है, जो एलियन रोबोट, ऑटोबॉट्स और डिसेप्टिकॉन के दो गुटों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो वाहनों और मशीनों में बदलने की क्षमता रखते हैं, और एक शाश्वत युद्ध में लगे हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल