दीपिका-कटरीना के सवाल पर जब बोली थीं करीना कपूर, "ऐसा हुआ तो मैं खुदकुशी कर लूंगी"

By प्रिया मिश्रा | Aug 20, 2021

बेबो यानी करीना कपूर के फैंस उन्हें उनके बेबाक और बोल्ड अंदाज के लिए खूब पसंद करते हैं। बॉलीवुड में करीना की पहचान एक ऐसी बोल्ड एक्ट्रेस के रूप में हैं जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुल कर बात करती हैं। चाहे शाहिद के साथ रिलशनशिप की बात हो या सैफ के साथ शादी की बात, करीना बिना किसी झिझक के अपनी बातों को बोल देती हैं। करीना इस बात की परवाह नहीं करती हैं कि उनके बयानों से क्या होगा। ऐसा ही एक बात करीना ने अपने कजिन रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड्स दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ के लिए कह दी थी, जिसकी चर्चा आज भी हो रही है।

इसके बाद करण ने करीना से पूछा कि अगर वे दीपिका और कटरीना के साथ लिफ्ट में फंस जाएं तो क्या करेंगी? इस सवाल के जवाब में बेबो ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं खुदकुशी कर लूंगी।" तभी, सोनम ने बीच में कहा, "मैं दीवार पर मक्खी बनना पसंद करूंगी।" यह सुनकर करीना ने मजाकिया अंदाज में कहा, "इसे लिफ्ट में बिठा दो। अब आपको पता चला कि सैफ और मैं अपना घर क्यों नहीं छोड़ते? हम दोनों इन लिफ्टों में नहीं फंसना चाहते।" 

इसे भी पढ़ें: अर्शी खान ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- मैं पाकिस्तानी नहीं

आपको बताते चलें कि करीना ने इस साल जनवरी में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने 'जहांगीर' रखा है। बेटे के नाम पर करीना और सैफ को ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ा। हालाँकि, करीना ने इंडिया टुडे को दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे खुशियाँ बाँटना चाहती हैं और इस तरह की नेगेटिविटी से दूर रहना पसंद करती हैं। हाल ही करीना ने अपनी किताब 'प्रेग्नेंसी बाइबिल' भी प्रकाशित की है, जिसमें अपनी दोनों प्रेग्नेंसी के अनुभवों के बारें में बताया है। इन दिनों करीना अपने पति सैफ और दोनों बेटों के साथ मालदीव में वेकेशन पर हैं।

-प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

World Lung Cancer Day: क्यों तेजी से फैल रहा फेफड़ों का कैंसर? जानिए इसके Symptoms और बचाव के जरूरी Tips

Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत का समापन, जानिए Puja Vidhi और Udyapan का सही समय और नियम

PM Modi आंध्र प्रदेश के Bhogapuram में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का करेंगे उद्घाटन

Jammu Kashmir के कुलगाम में आतंकवादी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत