Katchatheevu विवाद सामने आया तो कांग्रेस को फिर चीन याद आया, नाकामी छिपाने के लिए किया गया 'झूठा' दावा बताया

By अभिनय आकाश | Apr 02, 2024

भाजपा के बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 1974 में कच्चातिवू द्वीप श्रीलंका को दे दिया था। कांग्रेस ने इसके जवाब में भारतीय क्षेत्र पर "चीनी कब्जे" का मुद्दा उठाया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में विभिन्न स्थानों के 30 नए नामों की एक नई सूची जारी करने का जिक्र करते हुए कहा कि जब चीन उकसावे का सहारा लेता है, तो पीएम नरेंद्र मोदी कच्चातिवु पर झूठी कहानी में शरण लेने का प्रयास करते हैं।

इसे भी पढ़ें: China से Arunachal Pradesh पर विवाद के बीच, अंडमान से भारत ने दाग दी ब्रह्मोस मिसाइल

प्रधानमंत्री हालिया मुद्दों पर बात करने के बजाय उस मुद्दे को क्यों उठा रहे हैं? 2,000 वर्ग किमी भारतीय क्षेत्र पर चीनी सैनिकों का कब्जा है और यह एक सच्चाई है। शिव सेना (यूबीटी) नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्स पर 2015 में विदेश मंत्रालय की एक आरटीआई प्रतिक्रिया साझा की, जिसमें कहा गया था। इसमें भारत से संबंधित क्षेत्र का अधिग्रहण या त्याग शामिल नहीं था क्योंकि प्रश्न में क्षेत्र था। समझौतों के तहत, कच्चातिवू द्वीप भारत-श्रीलंका अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के श्रीलंकाई हिस्से पर स्थित है।

प्रमुख खबरें

Punjab Police ने ED से मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूरे दस्तावेज और योग्य अधिकारी भेजने को कहा

NHRC ने Gujarat सरकार को दिया निर्देश, पीड़ित महिला को दें 7.5 लाख रुपये मुआवजा

Manoj Jarange ने सलाइन और पानी लेने पर दी सहमति, अनशन रहेगा जारी

Odisha के Balasore में Subarnarekha River का कहर, 129 गांव डूबे और हाई अलर्ट