आपका आशीर्वाद चाहता हूं...जब खुद वकील बन जिरह करने लगे केजरीवाल, जज ने किसे कहा- आवाज नीचे

By अभिनय आकाश | Mar 28, 2024

अरविंद केजरीवाल अब 1 अप्रैल तक ईडी की कस्टडी में रहेंगे।  दिल्ली की एक अदालत ने आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी की हिरासत एक अप्रैल तक बढ़ा दी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख केजरीवाल की सात दिन की हिरासत का अनुरोध किया, लेकिन अदालत ने कहा कि उन्हें एक अप्रैल को दिन में 11 बजे अदालत में पेश करना होगा। ईडी ने केजरीवाल को राउज एवेन्यू अदालत की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष पेश किया क्योंकि उनकी छह दिन की वर्तमान हिरासत बृहस्पतिवार को समाप्त हो रही थी। ईडी ने हिरासत के लिए नयी अर्जी में कहा कि हिरासत में पूछताछ के दौरान पांच दिन तक मुख्यमंत्री के बयान दर्ज किए गए और वह जवाब देने में टालमटोल कर रहे थे। ईडी ने कहा कि हिरासत अवधि के दौरान मामले से संबंधित तीन अन्य व्यक्तियों के बयान भी दर्ज किए गए। 28 मार्च को उनकी ईडी की कस्टडी खत्म हो रही थी। इसी दौरान दिल्ली के राउथ एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई भी चल रही थी। सुनवाई के दौरान आज केजरीवाल खुद ही अपने वकील बन गए। उन्होंने खुद कोर्ट रूम में जिरह की। पीएमएलए की स्पेशल कोर्ट में जस्टिस कावेरी बावेजा ने सुनवाई की शुरुआत की। ईडी की तरफ से एसजी राजू ने अपना तर्क रखा कि हमें और लोगों से इनका आमना-सामना करवाना है। इसलिए हमें और कस्टडी चाहिए। फिर दिल्ली सीएम के वकील गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल खुद अपनी बात कोर्ट के समक्ष रखना चाहते हैं। केजरीवाल ने अपना पहला प्वाइंट रखते हुए कहा कि ये केस 2 साल से चल रहा है। अगस्त 2022 को सीबीआई का केस फाइल हुआ था। फिर ईसीआईआर फाइल हुई थी। मुझे गिरफ्तार किया गया है। न तो मुझे किसी कोर्ट ने दोषी करार दिया है। न ही आरोप तय हुए है। ईडी लगभग 25 हजार पेज की केस फाइल कर चुकी है और बहुत सारे गवाह को ला चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली CM केजरीवाल को नहीं मिली कोर्ट से राहत, 1 अप्रैल तक बढ़ी ईडी रिमांड

सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट को रेफर करते हुए अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि ये जो 100 करोड़ बोल रहे हैं। वो असल में कही नहीं है। ये असली शराब घोटाला ईडी की जांच के बाद शुरू होता है। फिर केजरीवाल कहते हैं कि शरत रेड्डी ने 55 करोड़ बीजेपी को डोनेट किया और मेरे पास सबूत है कि ये मनी ट्रेल चल रहा है। इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा ईडी जितना दिन चाहे रिमांड पर रख सकती है। हमें कोई दिक्कत नहीं है। ईडी की तरफ से राजू ने कहा कि जैसे आम आदमी है वैसे ही सीएम है। अगर कोई गलती हुई है तो गिरफ्तारी हो सकती है। ईडी की तरफ से कहा गया कि केजरीवाल आप के इंचार्ज है। गोवा के चुनाव में पैसे का इस्तेमाल हुआ है।केजरीवाल के वकील  गुप्ता ने कहा कि क्या मैं इस पर जवाब दे सकता हूं। ईडी ने कहा कि आपने रिस्पॉड तो कर दिया ये आप्रांसगिक है। फिर कहा कि क्या आप्रांसगिक और प्रासंगिक है ये कोर्ट तय करेगा। जज ने कहा कि कृप्या अपनी आवाज को थोड़ा कम रखें। मैंने सभी को सुना है।  

 

प्रमुख खबरें

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय

PM Modi और Donald Tusk की बैठक, 2030 तक व्यापार दोगुना करने पर बनी सहमति

Pushkar Singh Dhami ने Rekha Arya विवाद पर कहा शादी के 22 साल बाद आरोप क्यों निष्पक्ष जांच जरूरी