जब फिल्में नहीं चल रही थी तो मैंने कुछ और करने का सोचा था: शाहिद कपूर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2019

मुंबई। अभिनेता शाहिद कपूर ने कहा कि जब उनकी फिल्में नहीं चल रही थी तो वह किसी और काम में हाथ आजमाने की सोच रहे थे। इस साल कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। वह अभी तेलुगु फिल्म ‘जर्सी’ की हिंदी रिमेक में काम कर रहे हैं।

यह फिल्म एक ऐसे विफल क्रिकेटर की कहानी है जो दोबारा 30वें साल में मैदान में वापस आने का निर्णय लेता है क्योंकि उसके मन में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने की इच्छा रहती है और उसका बेटा भी जर्सी की इच्छा रखता है।

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मिलने पहुंचे सलमान खान और कैटरीना

अभिनेता ने स्टार स्क्रीन अवॉर्ड के मौके पर रविवार को कहा कि मैं इस कहानी से काफी जुड़ा हुआ हूं। कभी-कभी मुझे लगता था कि मैं कुछ और करूं क्योंकि मेरी कोई फिल्म ब्लॉकबस्टर नहीं हो रही थी। ऐसा वक्त हर किसी की जिंदगी में आता है जब ऐसा लगता है कि यह मेरे साथ ही क्यों हो रहा है? क्या मैंने कुछ गलत किया है?’’ उन्होंने कहा कि उन्हें धीरे-धीरे यह समझ में आया कि व्यक्ति को जो उसे अच्छा लगता है, उसे सफलता के तराजू पर बिना तौले उस काम को करना जारी रखना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा