By अभिनय आकाश | Feb 12, 2025
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मशहूर उद्योगपति एलन मस्क ओवल ऑफिस में मौजूद थे। इसी दौरान एलन मस्क डोनाल्ड ट्रंप को कुछ प्रजेंटेशन दे रहे थे। जिसमें उनका बेटा भी मौजूद था। जिसके कुछ देर बाद प्रजेंटेंशन देते वक्त उनका बेटा अपने पिता की कॉपी करने लगता है। तभी डोनाल्ड ट्रंप ने बच्चे को इशारे से रोका। पिता एलन मस्क भी कुछ सेकेंड के लिए रुके और मुस्कुराते हुए सॉरी बोलकर फिर अपनी बातों को जारी करने लगे। इस वीडियो को एलन मस्क ने खुद अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट भी किया है। फिर ये तेजी से वायरल भी होने लगा।
मस्क संघीय कार्यबल को कम करने के उद्देश्य से एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के लिए व्हाइट हाउस में थे। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार एजेंसियों को बड़े पैमाने पर कटौती की योजना बनाने की आवश्यकता होगी, जिसमें यह निर्धारित करना भी शामिल होगा कि कानूनी आवश्यकता की कमी के कारण किन एजेंसियों या घटकों को समाप्त किया जा सकता है या समेकित किया जा सकता है।