जब Panchayat के बिनोद और बनराकस से मिले PM Modi, सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाया गदर

By एकता | Jun 24, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में एक इवेंट का हिस्सा बने, जहां देश की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। इस इवेंट से पीएम मोदी का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर गदर मचा रहा है। वीडियो में वो ओटीटी की सुपरहिट सीरीज पंचायत के दो सबसे पॉपुलर किरदारों बिनोद और बनराकस से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने जैसे ही इस खास मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, वैसे ही यह इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया।

View this post on Instagram

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

इसे भी पढ़ें: जब करियर के शुरुआती दिनों में शादीशुदा को-स्टार को दिल दे बैठी थीं Surveen Chawla, जानिए क्यों अधूरी रह गई Love Story

फैंस बोले, "देख रहा है न बिनोद..."

इस वीडियो के सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में प्यार की बरसात कर दी है। इन हजारों कमेंट्स के बीच एक ऐसा कमेंट आया जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। यह कमेंट किसी और का नहीं बल्कि खुद बिनोद का रोल प्ले करने वाले एक्टर अशोक पाठक का था। उन्होंने पीएम मोदी की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, "इस प्रेम और आशीर्वाद का तहे दिल से आभार…।" इसके बाद से फैंस पंचायत सीरीज के मीम्स और डायलॉग्स शेयर करके इस रील पर लगातार मजे ले रहे हैं।

प्रमुख खबरें

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया

Palghar Court ने अस्पताल तोड़फोड़ मामले में Shiv Sena MLA के बेटे समेत छह की जमानत खारिज की

Begusarai में जीविका कार्यकर्ता से दुष्कर्म, SIT गठित कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा