जब Priyanka Chopra ने Nick Jonas को चखाया हाजमोला का स्वाद, खाने के बाद दिया ऐसा रिएक्शन, हो गया हंगामा

By रेनू तिवारी | Dec 22, 2025

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बताया कि उनके अमेरिकी पति निक जोनास के हाजमोला खाने के बाद क्या हुआ। एक्ट्रेस ने बताया कि मना करने के बाद भी, निक जोनास ने जिज्ञासा के कारण उन्होंने हाजमोला खा लिया। प्रियंका ने बताया कि उनके सिंगर पति का इस पर मज़ेदार रिएक्शन था। आइए देखते हैं क्या हुआ।

इसे भी पढ़ें: The Wire और It Chapter Two फेम अभिनेता James Ransone ने की आत्महत्या, 46 साल की उम्र में निधन

हाजमोला वाली घटना

प्रियंका चोपड़ा ने एक मज़ेदार घटना शेयर की जो भारतीयों से काफी मिलती-जुलती है। जब कपिल ने पूछा कि क्या निक ने कभी अचार खाया है, तो ग्लोबल स्टार ने उनसे कहा कि वह सोचें कि हाजमोला खाने पर एक अमेरिकी का रिएक्शन कैसा होगा। प्रियंका चोपड़ा  ने बताया कि “मेरा एक ड्रॉअर है जिसमें आम पापड़, हाजमोला और चटपटी चीजें होती हैं और निक पूछते हैं इसमें क्या है, उनको सब जानना है तो मैंने खिला दिया हाजमोला” वह कहते हैं, “इसकी गंध फार्ट (पाद) जैसी क्यों है?” इस घटना पर ऑडियंस में मौजूद सभी लोग हंस पड़े और पूरा माहौल हंसी से गूंज उठा।

 

इसे भी पढ़ें: Dhurandhar का अब 1000 करोड़ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की ओर मार्च, नए हिंदी सिनेमा का दौर शुरू?

 

प्रियंका चोपड़ा के बारे में और जानें प्रियंका चोपड़ा फिलहाल एसएस राजामौली की मेगा फिल्म 'वाराणसी' में काम कर रही हैं, जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। यह फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म प्रियंका चोपड़ा की इंडियन कमर्शियल फिल्मों में वापसी होगी।

प्रमुख खबरें

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, महाराष्ट्र सरकार का फैसला

Divya Choudhary: कैदियों से घरेलू काम कराने की आरोपी निलंबित जेलर कोटा से गिरफ्तार

Prabhasakshi NewsRoom: Kargil War छिड़ी तो खुद को रोक नहीं पाये थे Nana Patekar, सीधे रक्षा मंत्री से इजाजत लेकर युद्ध क्षेत्र में उतर गये थे

Sensex 264 अंक टूटा, शुरुआती कारोबार में Nifty भी 22,507 के स्तर पर फिसला