पत्नी ट्रैफिक में न फंस जाए इसलिए शहबाज ने बनवाया फ्लाईओवर, हनी ब्रिज की कहानी जानते हैं आप?

By अभिनय आकाश | Apr 12, 2022

दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल। संगमरमर से बनी इस इमारत को मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज के लिए बनवाया था। लेकिन आज आपको एक ऐसी कहानी बताएंगे जब एक राजनेता ने अपनी पत्नी के घर जाने में देरी होने की वजह से पुल का निर्माण करवा दिया। पाकिस्तान इन दिनों खूब चर्चा में वजह साफ है राजनीतिक उथल-पुथल जो मची है। पाकिस्तान में इमरान खान को अपनी गद्दी की कुर्बानी देनी पड़ेगी और पीएम पद छोड़ना पड़ा। जिसके बाद पीएम एनएल नवाज के प्रमुख और नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में गद्दी संभाली। शहबाज शरीफ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहे हैं। शहबाज की शादी पत्नी और परिवार को लेकर कई तरह की कहानियां बताई जाती रही हैं। शहबाज ने 5 शादियां की हैं। कहा जाता है कि लाहौर में तो उन्होंने एक पुल इसलिए बनवाया ताकि उन्हें दूसरी पत्नी के घर जाने में दिक्कत ना हो। यह कहानी इतनी मशहूर हुई कि इस पुल को आज भी लाहौर में हनी ब्रिज के नाम से जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री बने शहबाज शरीफ, सीनेट के चेयरमैन ने दिलाई शपथ

शहबाज शरीफ तीन भाई हैं। नवाज शरीफ सबसे बड़े और हैं और तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। शहबाज शरीफ दूसरे नंबर पर आते हैं। सबसे छोटे भाई अब्बास शरीफ हैं जो 1993 से 1997 तक नेशनल असेंबली के सदस्य रह चुके हैं। लेकिन 2013 में कॉर्डिक अरेस्ट के चलते उनकी मौत हो गई। वह राजनीति में बाकी दोनों भाइयों जितना सक्रिय भी नहीं थे प्रणाम उनका ज्यादा जोर फैमिली बिजनेस संभालने पर था।

प्रमुख खबरें

ओलंपिक में पीवी सिंधू अब भी विरोधियों के लिए बड़ी चुनौती, कोच पुलेला गोपीचंद ने जताया भरोसा

पंजाब के अहम मुद्दों का समाधान करने में नाकाम रहे प्रधानमंत्री मोदी: आम आदमी पार्टी

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,069 हुई, ला गुआइरा में भारी तबाही

सुबह कैमरा, रात में बंदूक... इजरायल ने UN में बवाल मचा दिया, ये देख भारत भी हैरान!