जब PM Modi के सामने बोले Sharad pawar, शिवाजी महाराज ने कभी किसी की जमीन नहीं छीनी

By अंकित सिंह | Aug 01, 2023

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के संस्थापक शरद पवार ने मंगलवार को पुणे में एक कार्यक्रम में मंच साझा किया और हाथ मिलाया। यह सब तब हुआ जब उनके भतीजे अजित पवार के उनकी पार्टी में विभाजन का नेतृत्व किया और भाजपा-एकनाथ शिंदे- महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए। उस कार्यक्रम में पीएम मोदी और शरद पवार ने मुस्कुराहट और कुछ शब्दों का आदान-प्रदान किया। इस कौर्यक्रम में पीएम को प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

एक-दूसरे पर भरोसे से ही हम मजबूत होंगे: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पुणे में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार ग्रहण करते हुए कहा कि एक-दूसरे पर भरोसा ही देश को मजबूत बनाएगा। मोदी ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि अगर अविश्वास का माहौल है तो विकास असंभव है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के साथ मंच साझा किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकमान्य तिलक स्वतंत्र प्रेस के महत्व का समझते थे। मोदी ने कहा, ‘‘उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम की दिशा बदल दी। अंग्रेजों ने उन्हें भारतीय अशांति का जनक कहा था।’’

प्रमुख खबरें

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल