जब पार्टी में इतनी बोल्ड ड्रेस पहनकर पहुंचीं श्वेता नंदा, कटरीना कैफ को छोड़कर उन्हें देखने लगे थे लोग

By प्रिया मिश्रा | Mar 05, 2022

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा एक्टिंग की दुनिया से दूर रहकर भी लाइम लाइट में रहती हैं। श्वेता भले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस ना हों, लेकिन अपने स्टाइलिश लुक से वो बड़ी-बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी टक्कर दे सकती हैं। श्वेता के पास बड़े -बड़े डिजाइनर्स के आउटफिट्स का अच्छा खासा कलेक्शन तो है। लेकिन इसके साथ ही उनका खुद फैशन सेंस भी बेहतरीन है। यही वजह है कि 47 साल की उम्र में भी श्वेता अपनी हॉटनेस से सुर्खियों में रहती हैं।

इसे भी पढ़ें: इस वेब सीरीज में यंग दिखने के लिए नीलम कोठरी ने करवाया था बोटॉक्स ट्रीटमेंट, अब ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

इस पार्टी में श्वेता ने गोल्डन कलर का फ्लोर लेंथ गाउन पहना था। इसमें 3-डी मेड एंबेलिशमेंट का वर्क किया था और गोल्डन ग्लास बीड्स लगे हुए थे। गाउन में लो कट नेकलाइन थी जिससे उनका फ्रंट पर रिवील हो रहा था। इस आउटफिट के साथ श्वेता ने कोई ज्वैलरी नहीं पहनी थी। लेकिन स्मोकी मेकअप और बोल्ड रेड लिप्स से उन्होंने अपने आउटफिट को कॉर्डिनेट किया था। इस आउटफिट को श्वेता ने अबू जानी संदीप खोसला के कलेक्शन से लिया था। इस ड्रेस में श्वेता बेहद स्मार्ट और स्टाइलिश दिख रही थीं। श्वेता की स्माइल और कॉन्फिडेंस की वजह से उनका लुक और भी ज़्यादा स्मार्ट लग रहा था।

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा