तू इधर उधर की न बात कर...जब मनमोहन सिंह का जवाब सुन 60 सेकेंड तक हंसती रहीं थी सुषमा स्वराज

By अभिनय आकाश | Dec 27, 2024

तू इधर उधर की न बात कर ये बता की काफिला क्यों लुटा? मुझे रहज़नों से गिला नहीं तिरी रहबरी का सवाल है। लोकसभा में सुषमा स्वराज के सवाल का शायराना जबाव देते हुए मनमोहन सिंह ने कहा था कि माना कि तेरी दीद के क़ाबिल नहीं हूँ मैं। तू मेरा शौक़ देख मिरा इंतिज़ार देख। जिससे पूरे सदन में ठहाके लगने लगे। डॉ मनमोहन सिंह के इस अलग अंदाज को देखते हुए गंभीर हो चुके सदन का पूरा माहौल ही बदल गया, क्या पक्ष क्या विपक्ष, सभी सांसद ठहाके लगाकर हंसने लगे और हर किसी ने शांत रहने वाले दिग्गज का शायराना अंदाज देखा। उन पर तीखे वार कर रहीं सुषमा स्वराज के चेहरे पर भी मुस्कान छा गई और उन्होंने भी मनमोहन सिंह की इस शायरी पर जमकर ठहाके लगाए।

इसे भी पढ़ें: तिब्बत में दुनिया का सबसे बड़ा डैम बनाएगा चीन, क्यों बढ़ेगी भारत और बांग्लादेश की मुश्किलें?

प्रधानमंत्री ने लोकसभा में कोयला ब्लॉक आवंटन पर अपना बयान दिया लेकिन लोकसभा में भारी हंगामे के कारण वह अपना पूरा बयान नहीं पढ़ सके. कोयला घोटाले पर मनमोहन सिंह ने कहा, "अनियमितता के आरोप बेबुनियाद हैं क्योंकि सीएजी ने जो आंकड़े पेश किए हैं वो तथ्यों पर आधारित नहीं हैं. अगर अभी तक कोयला निकाला ही नहीं गया है तो नुकसान की बात कैसे की जा सकती है। तत्कालीन प्रधान मंत्री ने कहा कि सीएजी की गणना स्पष्ट रूप से विवादास्पद और तर्कपूर्ण है। उन्होंने कहा था कि मैं माननीय सांसदों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मंत्रालय का प्रभारी होने के नाते मैं कहना चाहता हूं कि कोयला मंत्रालय ने जो भी निर्णय लिया है, मैं उसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं।

प्रमुख खबरें

Kajari Teej 2026: क्यों कहलाती है यह Saturi Teej, जानें इस पावन Festival की पौराणिक पूजा विधि

China की नई Border Check नीति से बढ़ी Taiwan की चिंता, नागरिकों के लिए जारी की गई सख्त चेतावनी

बिहार के ‘सहयोग मॉडल’ से बाकि राज्यों को भी सीखने की जरूरत

तेजाब की खुदरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब