जब बिहार के DGP ने कहा, ...कोई माई का लाल एक बोतल दारु नहीं बेच सकता

By अंकित सिंह | Feb 18, 2020

अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने एक बार फिर पुलिस को लेकर बड़ा बयान दिया है। गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि यह सभी कॉन्स्टेबल और कमिश्नर को पता है कि बिहार में शराब कौन बेच रहा है और कौन पी रहा है। उन्होंने साफ कहा कि अगर किसी कमिश्नर को यह पता नहीं तो वह अपने पद पर रहने लायक नहीं। डीजीपी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि बिना थाना के जानकारी के पत्ता भी नहीं हिल सकता, कोई माई का लाल एक बोतल दारु नहीं बेच सकता। 

गुप्तेश्वर पांडे का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार के मुजफ्फरपुर में बीते दिनों एक थानेदार को अपने ही थाने में शराब बेचते पकड़ा गया था। उधर रविवार को दिल्ली में नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में शराब बंद है और यह एक ऐतिहासिक फैसला है। उन्होंने पूरे देश में शराब बंद की बात कही थी।

प्रमुख खबरें

UN में Pakistan को भारत की दो टूक, परमाणु धमकी के आगे कभी नहीं झुकेंगे

वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए ECI ने कड़े किए नियम, Form 7 भरने की सीमा तय

देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा- दीपके की हिरासत के बाद CJP का बयान

Shreyas Iyer बोले, Dew बनी हार की वजह, Sanju Samson और Mayank Yadav को सराहा