जब Grammy Award की घोषणा की गई, तो पूरी तरह निशब्द हो गया था : Shankar Mahadevan

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2024

नयी दिल्ली। संगीतकार-गायक शंकर महादेवन का कहना है कि जब उनके बैंड ‘शक्ति’ के दिस मोमेंट को सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत एल्बम का विजेता घोषित किया गया और उन्हें अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार मिला, तो वह लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो.कॉम सभागार में पूरी तरह से निशब्द हो गए थे। समारोह के एक सप्ताह बाद उन्होंने कहा कि भारतीय संगीत के लिए ग्रैमी पुरस्कार पाना सौभाग्य की बात है। 

‘शक्ति’ में संस्थापक सदस्य, गिटारवादक जॉन मैकलॉगलिन, तबला वादक जाकिर हुसैन, वायलिन वादक गणेश राजगोपालन और तालवादक सेल्वगनेश विनायकराम भी शामिल हैं। संगीतकारों शंकर-एहसान-लॉय की तिकड़ी में शामिल महादेवन ने कहा, “जब ऐसे समारोहों में आपके नाम की घोषणा की जाती है, तो आप पूरी तरह से निशब्द हो जाते हैं।” उन्होंने कहा कि लेकिन यह राहत की अनुभूति होती है, क्योंकि पुरस्कार की घोषणा का इंतजार करने का तनाव, यहां तक कि एक छोटे स्कूल पुरस्कार समारोह के दौरान भी, वास्तव में “आपकी जान ले लेता है।

प्रमुख खबरें

Ganeshotsav में Maharashtra जाएं... तो जरूर करें 8 Ashtavinayak मंदिरों के दर्शन

Gurugram Hit and Run Case | CCTV फुटेज के आधार पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, आरोपी राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार

Kishau Dam Project पर 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग बैठक की अध्यक्षता करेंगे Amit Shah

Udhampur में रात्रि गश्त के दौरान दुर्घटनावश बंदूक चलने से VDG सदस्य घायल