लोकसभा 2019: जब नवनिर्वाचित सदस्यों को लेनी पड़ी दोबारा शपथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2019

नयी दिल्ली। सत्रहवीं लोकसभा के पहले सत्र में पिछले दो दिन से जहां नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ लेने का क्रम जारी है, वहीं सदन में कुछ ऐसे भी मामले देखने को मिले जब कुछ ‘माननीय’ सदस्यों को दोबारा शपथ लेनी पड़ी। उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज से निर्वाचित भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने एक बार शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित सदस्यों से संबंधित रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए। इसी बीच लोकसभा सचिवालय के कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने शपथ लेने के दौरान कुछ शब्द गलत पढ़े थे। इसलिए उन्होंने फिर से शपथ ली।

फिल्म अभिनेता एवं पंजाब के गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित सनी देओल जब मंगलवार को अंग्रेजी में शपथ ले रहे थे तो उन्होंने ‘अपहोल्ड’ शब्द को भूलवश ‘विदहोल्ड’ पढ़ दिया। हालांकि देओल ने अपनी त्रुटि को स्वयं भांपते हुए तत्काल इसे दुरूस्त कर लिया। अजमेर से भाजपा सांसद भागीरथ चौधरी ने संस्कृत में शपथ लेनी शुरू की तो सचिवालय के कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने पहले हिंदी में शपथ लेने के बारे में सूचित किया था। इस पर चौधरी ने आसन से कहा कि उन्हें संस्कृत में शपथ लेने की इजाजत दी जाए। कार्यवाहक अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार की अनुमति मिलने के बाद उन्होंने संस्कृत में शपथ ली। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump का नया शिकार Cuba? 67 साल पुराना बदला लेने की तैयारी में अमेरिका!

Braj की सीमा से बाहर न ले जाएं Govardhan शिला, Radha-Krishna की कृपा रुक जाएगी, जानें वजह

फ़र्ज़ी Forensic Report पर Raghav Chadha का वार, बोले- Bhagwant Mann दें CM पद से इस्तीफ़ा

मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूरी कांड की कहानी! मजदूर की यातना से मौत, शव को बैग में भरकर ठिकाने लगाया, मुक्त कराए गये 12 मजदूरों ने खोले राज