कर्नाटक में कब होगा कैबिनेट विस्तार? सोनिया-राहुल से मिले डीके शिवकुमार, सुरजेवाला बोले- फैसला मुख्यमंत्री का है

By अभिनय आकाश | May 26, 2023

सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने 20 मई को आठ कैबिनेट मंत्रियों के साथ क्रमश: कर्नाटक के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। हालांकि अभी तक मंत्रियों को विभागों का बंटवारा नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि शुरूआती योजना के तहत मंत्रिमंडल में करीब 28 विधायकों को शामिल किया जाना था। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार के सिलसिले में दिल्ली में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की है। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka: कब सौंपे जाएंगे मंत्रियों को विभाग? मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिया यह जवाब

वहीं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के उद्घाटन का बहिष्कार करने के कांग्रेस के फैसले पर कहा कि कांग्रेस को देश के व्यापक हित के बारे में सोचना चाहिए था लेकिन वे ओछी राजनीति में हैं, उन्हें भारत के विकास में कोई दिलचस्पी नहीं है... उन्हें भारत के भविष्य में कोई दिलचस्पी नहीं है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026: खत्म नहीं हो रहा केकेआर की हार का सिलसिला, चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की दूसरी जीत

Gulf of Oman में गरमाई Geopolitics, अमेरिकी नौसेना को देखते ही प्रतिबंधित टैंकर ने बदला रूट

Champions League: Barcelona के सामने Comeback की बड़ी चुनौती, Atletico से Quarter-final में करो या मरो की जंग।

Grandmaster Harika Dronavalli ने तोड़ी चुप्पी, नमस्ते विवाद पर बोलीं- Social Media पर गलत समझा गया