अपनी राजनीतिक पार्टी कब बनाएंगे प्रशांत किशोर! बेतिया अधिवेशन में हो सकता है फैसला

By अंकित सिंह | Nov 05, 2022

बिहार में प्रशांत किशोर जन सुराज अभियान के तहत अपनी यात्रा निकाल रहे हैं। माना जा रहा है कि प्रशांत किशोर इसके बाद अपनी राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है। लेकिन प्रशांत किशोर ने एक बयान में बताया है कि 12 नवंबर को जन सुराज अभियान के पश्चिम चंपारण जिले के अधिवेशन में इस पर फैसला हो सकता है। दरअसल, 12 नवंबर को बेतिया में प्रशांत किशोर एक अधिवेशन कर रहे हैं। इसमें उन सभी लोगों के शामिल होने की उम्मीद है जो कि जन सुराज अभियान से जुड़े हैं। प्रशांत किशोर ने यह भी कहा है कि लोकतांत्रिक तरीके से पार्टी का निर्माण होगा। हालांकि, सबसे पहले इस अधिवेशन में यह तय होगा कि राजनीतिक दल बनानी है या नहीं। 

इसे भी पढ़ें: प्रशांत किशोर ने कहा कि RJD बिहार के मुसलमानों के साथ बंधुआ मजदूर की तरह व्यवहार करता

प्रशांत किशोर गांव-गांव जाकर लोगों से बात कर रहे हैं। वह राजद पर भी निशाना साधा रहे हैं। उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए अल्पसंख्यकों के तुष्टीकरण का आरोप भी लगाया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राजद ने इन्हें बंधुआ मजदूर बना लिया है। उन्होंने अल्पसंख्यकों से कहा कि आपने राजद को वोट दिया लेकिन आपको क्या मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा जब नीतीश कुमार के साथ थी तो उसके दो उपमुख्यमंत्री थे। लेकिन आज राजद के पास 77 विधायक हैं। फिर भी दूसरा उपमुख्यमंत्री नहीं है। अगर राजद एमवाई समीकरण की बात करती है तो एक यादव उपमुख्यमंत्री है तो एक अल्पसंख्यक मुख्यमंत्री भी होना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Sadhna Group चेयरमैन Rakesh Kumar Gupta मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार, अदालत ने ईडी हिरासत में भेजा

Sarva Pitru Amavasya 2026: पूर्वजों के प्रति सम्मान का प्रतीक है सर्वपितृ अमावस्या

Crazy Rich Asians प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! HBO ने किया सीरीज का ऐलान, जानिए भारत में कहां देख सकते हैं ओरिजिनल फिल्म

Ranchi T20I में रनों की बारिश पर Gautam Gambhir बोले- बल्ले और गेंद में संतुलन जरूरी