Delhi की महिलाओं के खाते में कब आएंगे 2500 रुपये? AAP विधायक कुलदीप कुमार ने बीजेपी से पूछा ये सवाल

By एकता | Mar 02, 2025

आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने रविवार को भाजपा पर दिल्ली की महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा इस चुनावी वादे को पूरा करने में विफल रही। कुलदीप ने इसे महिलाओं के साथ धोखा बताया है।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री Raksha Khadse की बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, POCSO और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज

कुमार ने कहा, 'यह (प्रस्ताव) पहली कैबिनेट बैठक में पारित नहीं हुआ। हमने सोचा कि अगर कैबिनेट में नहीं, तो विधानसभा सत्र में पारित हो जाएगा। लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान देने के बजाय भाजपा नेताओं ने पूरा सत्र अरविंद केजरीवाल को गाली देने में बिता दिया। उन्होंने दिल्ली की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है।'

'आप' विधायक ने कहा कि भाजपा को मोदी द्वारा स्वयं निर्धारित की गई समयसीमा याद होनी चाहिए और दावा किया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली ने तय कर लिया है कि वह महिलाओं से किए गए प्रधानमंत्री के वादे को तोड़ेंगी। उन्होंने कहा, 'आप ने आठ मार्च (अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस) की तारीख नहीं दी थी। भाजपा और प्रधानमंत्री ने यह तारीख दी थी। अब रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार दिल्ली के लोगों से किए गए प्रधानमंत्री के वादे को तोड़ने पर आमादा है।'

इसे भी पढ़ें: Bahujan Samaj Party में बड़ा बदलाव, Mayawati ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाया

दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा ने शहर की महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह देने का वादा किया था, जबकि 'आप' ने 2,100 रुपये की पेशकश की थी। भाजपा ने चुनावों में दिल्ली विधानसभा की 70 में से 48 सीटें जीत लीं। 'आप' को 22 सीट हासिल हुईं, जबकि कांग्रेस कोई भी सीट पाने में असफल रही। 8 मार्च के नजदीक आने के बीच कुमार ने कहा, 'दिल्ली में महिलाएं 2,500 रुपये का इंतजार कर रही हैं। भाजपा को बताना चाहिए कि पैसा कब आना शुरू होगा।'

प्रमुख खबरें

Himanta Biswa Sarma ने Mahatma Gandhi और शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

Lal Bahadur Shastri Birth Anniversary: भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे लाल बहादुर शास्त्री, दिया था जय जवान, जय किसान का नारा

उपचुनाव: CPI(M) ने TVK पर मतदाताओं को नकदी बांटने का लगाया आरोप

Karnataka CEO ने दिए गलत घोषणा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई के आदेश