महाराष्ट्र में कब होंगे विधानसभा चुनाव? चुनाव आयोग ने दे दिया जवाब, राजनीतिक दलों से भी की मुलाकात

By अंकित सिंह | Sep 28, 2024

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने शनिवार को साथी चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसएस संधू के साथ महाराष्ट्र में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान राजीव कुमार ने राज्य पुलिस अधिकारियों को लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में दर्ज चुनावी अपराधों की जांच में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हम यहां महाराष्ट्र में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए आये हैं। हमने राष्ट्रीय पार्टियों और क्षेत्रीय पार्टियों के नेताओं से मुलाकात की। 

इसे भी पढ़ें: भरोसा दिल से, भाजपा फिर से..., Haryana में बोले PM Modi, जो मध्य प्रदेश में हुआ, वही यहां होगा, कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही

चुनाव आयुक्त ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है इसलिए चुनाव उससे पहले पूरा करना होगा। राज्यों में कुल मतदाता 9.59 करोड़ हैं, जिनमें पुरुष 4.59 करोड़ और महिला 4.64 करोड़ हैं...18-19 वर्ष के पहली बार मतदाता काफी उत्साहजनक हैं, लगभग 19.48 लाख। सीईसी ने डीईओ से उन मतदाताओं के मार्गदर्शन के लिए उचित संकेत और दिशानिर्देश सुनिश्चित करने को भी कहा जहां एक ही स्थान पर कई मतदान केंद्र हैं। आयोग ने पुलिस अधीक्षकों से लोकसभा चुनावों में चुनावी अपराधों से संबंधित एफआईआर की स्थिति भी मांगी और कर्मियों, ईवीएम और सोशल मीडिया से संबंधित सभी मामलों की समीक्षा करने का निर्देश दिया। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है और अगले महीने किसी समय चुनाव की घोषणा होने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Mumbai में कैंसर ठीक करने के नाम पर महिला से 69.30 लाख की ठगी, दो बाबाओं पर केस

Allahabad High Court सख्त: यूपी सरकार 3 महीने में तय करे Silence Zone, प्रेशर हॉर्न पर रोक

कर्नाटक में ATS अधिकारी बन 62 वर्षीय किसान को किया Digital Arrest, 1.31 करोड़ ठगे

खैरथल में जमीन विवाद के दौरान रिटायर्ड Subedar की हत्या, पांच आरोपियों पर FIR