अहमदाबाद एयर इंडिया क्रैश की अंतिम रिपोर्ट कब तैयार होगी? AAIB ने सुप्रीम कोर्ट को समय-सीमा बताई

By अभिनय आकाश | Jul 15, 2026

अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की जांच अगले छह हफ़्तों में पूरी होने की उम्मीद है। सुप्रीम कोर्ट में एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) द्वारा दायर हलफ़नामे के अनुसार, जांच पर अंतिम रिपोर्ट का ड्राफ़्ट अक्टूबर 2026 तक तैयार हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: India MEA Briefing : क्या Russia को Petrol Supply कर रहा है भारत, Prabhasakshi के सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

गवाह बिना किसी दबाव के सच बोल सकें

AAIB के अनुसार, ये नियम इसलिए बनाए गए हैं ताकि गवाह बिना किसी दबाव के सच बोल सकें, जांच एजेंसियां ​​स्वतंत्र रूप से काम कर सकें, दुर्घटना की निष्पक्ष जांच प्रभावित न हो और भारत अपनी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियों को भी पूरा कर सके।

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक विस्तृत हलफनामे में AAIB ने कहा कि 12 जून, 2025 को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग और एयरबोर्न इमेज रिकॉर्डिंग को किसी बाहरी समिति या जनता के सामने उजागर करने पर "पूरी तरह से कानूनी रोक" है। AAIB ने कहा कि ऐसी जानकारी साझा करना 'एयरक्राफ्ट (दुर्घटनाओं और घटनाओं की जांच) नियम, 2025' के नियम 17(1) और नियम 17(5) के साथ-साथ शेड्यूल C का उल्लंघन होगा। उसने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ान से जुड़ी गंभीर दुर्घटना केवल घरेलू जांच का मामला नहीं है, बल्कि यह शिकागो कन्वेंशन और इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन (ICAO) के नियमों के एनेक्स 13 के तहत आने वाली अंतरराष्ट्रीय जांच का मामला है।

प्रमुख खबरें

UNSC का बड़ा एक्शन: Red Sea में Houthi Rebels पर 2027 तक रहेगी पैनी नजर, US और Iran में भारी टकराव

Lock Upp 2 Elimination | Madhuri Jain Grover शो से बाहर, टास्क में Yogesh Rawat ने माना- रोमांच के लिए मॉल से चुराए 50-60 हजार के सामान

MEA को दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा झटका, विदेशी CPV Tenders का टेक्निकल मूल्यांकन रद्द, नए RFP के निर्देश

Sanjay Raut के चोरी की संपत्ति तंज पर Eknath Shinde का पलटवार, बोले- घटिया टिप्पणियों का जवाब नहीं देता