कब बहाल होगी सिंधु जल संधि? अमित शाह का जवाब सुनकर उड़ जाएगी शहबाज शरीफ की नींद

By अभिनय आकाश | Jun 21, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को बहाल करने से साफ इनकार कर दिया है और कहा है कि भारत इसके बजाय नदी के पानी को अपने आंतरिक उपयोग के लिए मोड़ देगा। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए साक्षात्कार में जब शाह से छह दशक पुराने समझौते की स्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नहीं, इसे कभी बहाल नहीं किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा, "हम नहर बनाकर पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी को राजस्थान में ले जाएंगे। पाकिस्तान को वह पानी नहीं मिलेगा जो उसे अनुचित तरीके से मिल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: आने वाले समय में अंग्रेजी बोलने में शर्म आएगी, भाषा विवाद के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने ऐसा क्यों कहा?

अप्रैल से ही इस्लामाबाद ने बार-बार भारत से अपने फ़ैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। मामले से परिचित अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान के जल संसाधन सचिव सैयद अली मुर्तज़ा ने भारत के जल शक्ति मंत्रालय को कम से कम चार पत्र लिखे हैं - उनमें से तीन पहलगाम हत्याकांड के बाद सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर के समापन के बाद लिखे गए हैं - जिसमें निलंबन की समीक्षा करने के लिए कहा गया है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है