कर्नाटक में कब से खुलेंगे पहली से पांचवीं तक के स्कूल? सीएम बोम्मई ने दिया जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2021

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि सरकार ने अभी कक्षा 1 से 5 तक के लिए स्कूल फिर से खोलने पर विचार नहीं किया है और बड़े आयोजनों तथा रैलियों को रोकने के लिए एक बार फिर से दिशानिर्देश जारी किये जाएंगे। बोम्मई ने कक्षा 1 से 5 तक के लिए स्कूल पुन: खोलने के सवाल पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने इस बारे में अभी तक फैसला नहीं किया है। हम देखेंगे कि कक्षा 6, 7 और 8 को लेकर स्थिति कैसी रहती है और उसके आधार पर आगे का निर्णय किया जाएगा।’’

प्रमुख खबरें

ठाणे MACT ने MSRTC को दिया 31.95 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश

Winter Special: टमाटर सूप भूल जाएंगे, एक बार ट्राई करें यह क्रीमी आलू-फूलगोभी सूप

राजस्थान Panchayat Election में दोपहर एक बजे तक 46.15 प्रतिशत वोटिंग दर्ज

Mayawati का दावा: UP में केवल BSP सरकार ही दे सकती है गरीबों और वंचितों को न्याय