'दिल्ली की महिलाओं को कब मिलेंगे 2500 रुपये?' आतिशी का BJP सरकार पर वार, पूछे चार सवाल

By अंकित सिंह | Mar 20, 2025

वरिष्ठ आप नेता आतिशी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए जानना चाहा कि दिल्ली में महिलाओं को महिला समृद्धि योजना के तहत 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता कब मिलेगी। राष्ट्रीय राजधानी में सत्तारूढ़ भाजपा ने चुनाव के दौरान ये वादा किया था। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आश्चर्य जताया कि क्या भाजपा सरकार राजधानी में 18 वर्ष से अधिक आयु की लगभग 48 लाख महिलाओं को 2,500 रुपये प्रदान करेगी या विभिन्न शर्तें लगाकर लाभ को 1 प्रतिशत से भी कम तक सीमित कर देगी।

इसे भी पढ़ें: नई मुसीबत में फंसे सत्येंद्र जैन, ACB ने रिश्वत लेने के मामले में दर्ज की एफआईआर

आतिशी ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने 12 दिन पहले एक समिति बनाई थी, जिसने अभी तक कुछ नहीं किया है। उन्होंने सवाल किया कि इस योजना के लिए पंजीकरण कब शुरू होंगे और लाभार्थी महिलाओं के खातों में पैसे कब आएंगे? भाजपा सरकार ने दिल्ली में गरीब परिवारों की महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक सहायता प्रदान करने के लिए 5,100 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस योजना के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंत्रियों की एक समिति बनाई गई है। यह दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के प्रमुख चुनावी वादों में से एक है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है