By Prabhasakshi News Desk | Jan 26, 2025
बेंगलुरु । कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने संविधान के साथ-साथ सहकारी संघवाद में विश्वास रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। गहलोत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने भाषण में भारतीय संविधान और इसकी सुरक्षा की आवश्यकता का जिक्र करते हुए कहा कि जब भी संविधान में निहित संघवाद के सिद्धांतों के साथ समझौता किया गया, कर्नाटक सरकार ने अपनी आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि संविधान अपने पहले ही अनुच्छेद में भारत को राज्यों का संघ घोषित करता है। गहलोत ने कहा कि संविधान संघ और राज्यों के बीच संप्रभु शक्ति को विभाजित करता है।