मोदी के पहुंचने से पहले दरवाजे तोड़कर कहां घुसी ऑस्ट्रेलिया की पुलिस, कट्टरपंथियों की अब खैर नहीं!

By अभिनय आकाश | Jul 09, 2026

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने से पहले अबू मुस्तफा नाम के एक शख्स ने पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी। अबू मुस्तफा ने लिखा था कि पीएम मोदी मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में एक कार्यक्रम करेंगे। ऐसे में उस स्टेडियम की छतों को बंद रखना नहीं तो मैं पीएम मोदी पर हमला कर दूंगा। ऑस्ट्रेलिया की पुलिस अबू मुस्तफा नाम के इस शख्स को अभी तक ढूंढ रही है। लेकिन इसी कड़ी में एक होश उड़ा देने वाला धटनाक्रम सामने आया है जिसमें ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ग्रूमिंग गैंग्स पर रेड डालने के लिए एक घर का दरवाजा तोड़ रही है। यह  किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है। बता दें कि मुस्लिम कट्टरपंथियों से परेशान है ऑस्ट्रेलिया। मगर ऑस्ट्रेलिया के एक शख्स ने लिखा है कि ऑस्ट्रेलिया में मुस्लिम मिडिल ईस्टर्न ऑर्गेनाइज्ड क्राइम नेटवर्क से जुड़े लोगों पर रेड की गई है। इस व्यक्ति ने लिखा कि ऑस्ट्रेलिया जागो। यूके की तरह हमारे यहां भी मुस्लिम ग्रूमिंग गैंग्स मौजूद हैं। यह ग्रूमिंग गैंग्स ऑस्ट्रेलिया की लड़कियों को अपना शिकार बना रहे हैं। आप हमारे देश में कितनी बेटियों की बलि देने के लिए तैयार हैं? हमें इन मुस्लिम ग्रूमिंग गैंग्स के खिलाफ खड़ा होना होगा। 

इसे भी पढ़ें: PM Albanese ने भारतीय समुदाय को बताया Living Bridge, कहा- PM Modi ऑस्ट्रेलिया के सच्चे दोस्त

नाइजल फराज ने कहा है कि हमें भारतीयों से नहीं बल्कि ब्रिटेन में बढ़ते पाकिस्तानी समुदाय से समस्या है। मैं भारतीयों को यकीन दिलाना चाहता हूं कि हमारे बहुत से सिख, हिंदू और मुस्लिम समर्थक हैं। हालांकि यह बात सही है कि हमें पाकिस्तानी समुदाय से दिक्कत है। यह बड़ी संख्या में ब्रिटेन में मौजूद हैं और मुख्यधारा में घुलने मिलने से बचते हैं। बहरहाल ऑस्ट्रेलिया में भी ऐसे कई नेता हैं जो मुस्लिम कट्टरपंथियों के खिलाफ अब खुलकर उतर चुके हैं। कुछ समय पहले मुस्लिम शरणार्थियों का विरोध करने के लिए ऑस्ट्रेलिया की एक नेता पॉलिन हसन संसद में बुर्का पहन कर पहुंच गई थी।

प्रमुख खबरें

राजस्थान SI Paper Leak मामले में SOG की कार्रवाई, दो और आरोपी पकड़े गए

न्यायपालिका को कोई दबाव में नहीं डाल सकता’, CJI Surya Kant की सख्त टिप्पणी से राहुल गांधी की राजनीतिक शैली पर उठे गंभीर सवाल

Jammu Kashmir में झमाझम Rain और Snowfall से पारा लुढ़का, कई सड़कें बंद

Riyadh हवाई अड्डे पर हमले के बाद Houthis ने बढ़ाई आक्रामकता, सऊदी अरब से टकराव तेज