पुतिन के खिलाफ विद्रोह के बाद कहां गायब हो गए 'वैगनर' चीफ? अमेरिकी अधिकारी ने किया बड़ा दावा

By अभिनय आकाश | Jun 27, 2023

अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया कि वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन बेलारूस पहुंचे और राजधानी मिन्स्क के उन कुछ होटलों में से एक में रह रहे हैं जिनमें कोई खिड़कियां नहीं हैं। वैगनर चीफ को अपने समूह के सशस्त्र विद्रोह को समाप्त करने के लिए एक समझौते के हिस्से के रूप में बेलारूस जाने के लिए कहा गया था और आखिरी बार सार्वजनिक रूप से अपने सैनिकों को बुलाने के बाद दक्षिणी रूसी शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन को छोड़ते हुए देखा गया था। तब से उनके ठिकाने के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं लेकिन अमेरिकी सीनेट इंटेलिजेंस के अध्यक्ष मार्क वार्नर ने एनबीसी न्यूज को बताया कि प्रिगोझिन मिन्स्क में हैं।

इसे भी पढ़ें: BJP के खिलाफ 'वैगनर ग्रुप'! उद्वव ठाकरे के मुखपत्र सामना में कहा गया- पुतिन हो या मोदी, बगावत का सामना करना ही...

प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने संवाददाताओं से कहा कि विद्रोह को समाप्त करने वाले समझौते को लागू किया जा रहा है क्योंकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हमेशा अपनी बात रखी है। सौदे की शर्तों में प्रिगोझिन का बेलारूस में स्थानांतरित होना भी शामिल था। वह और उसके भाड़े के लड़ाके आपराधिक आरोपों से बच जाएंगे, संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने अपनी जांच बंद कर दी है।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz और Bab-el-Mandeb पर संकट आया तो क्या हुआ? Modi ने खोज लिया नया रास्ता! Oman के Sohar Port से दे दबादब तेल आयेगा India

Supreme Court पर्यावरण न्याय का वटवृक्ष, विकास व संरक्षण में संतुलन जरूरी: CJI

Dehradun DM को 1 हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट, Uttarakhand के मेडिकल कॉलेजों में फर्जीवाड़े पर एक्शन

MK Stalin के कार्यकाल में बने थे UK निवेश के आधार, TRB Rajaa ने TVK सरकार पर साधा निशाना